नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 02, 2026 19 views
नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज दुर्घटना
नैनीताल: नैनीताल मल्लीताल स्थित पुराना घोड़ा स्टैंड एसबीआई तिराहे पर 12 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल दिल्ली की महिला और युवती के मामले में पुलिस ने आखिरकार प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की ओर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी गई शिकायत के आधार पर जल संस्थान के सीवर टैंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित गगन विहार निवासी दिनेश डंग ने पुलिस को भेजी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे। 12 जून को नैनीताल में मल्लीताल एसबीआई तिराहे के पास सड़क किनारे टहलते समय तेज रफ्तार से आए जल संस्थान के सीवर टैंकर ने उनकी पत्नी रितु डंग और बेटी भवी डंग को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए, जहां दोनों का अभी भी इलाज चल रहा है। इस संबंध में राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर जल संस्थान के सीवर टैंकर संख्या यूके04जीए-0440 के अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 17

छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित

नैनीताल: नैनीताल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय से छह अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में मां नैना देवी व्यापार मंडल …
मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 20

मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मालवाहक वाहन में बच्चों के असुरक्षित सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से …
कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 49

कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण

नैनीताल: लोअर मॉल रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों में हो रही देरी और कारोबारियों की बढ़ती नाराजगी के बीच बुधवार …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 86

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 7

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
नैनीताल में युवती ने सल्फास की गोलियां खाईं, हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती, शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 116

नैनीताल में युवती ने सल्फास की गोलियां खाईं, हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती,

नैनीताल: नैनीताल के समीपवर्ती गांव तल्ला बगड़ की 21 वर्षीय युवती ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास की गोलियां खा …
तेज रफ़्तार का क़हर:बोलेरो यात्री प्रतीक्षालय से टकराई दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 87

तेज रफ़्तार का क़हर:बोलेरो यात्री प्रतीक्षालय से टकराई

नैनीताल: नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो बुधवार सुबह ज्योलीकोट के समीप नंबर एक बैंड …
लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटकों और कर्मियों में विवाद, धक्का-मुक्की से मचा हंगामा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 87

लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटकों और कर्मियों में विवाद, धक्का-मुक्की से मचा हंगामा

नैनीताल: लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटकों और कर्मियों में विवाद, धक्का-मुक्की से मचा हंगामा नैनीताल। शहर के …
1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड पर हॉर्न बजाना होगा प्रतिबंधित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 01, 2026 103

1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड पर हॉर्न बजाना होगा प्रतिबंधित

नैनीताल: रूसी बाईपास को विकसित किया जाएगा आधुनिक पार्किंग हब के रूप में, झील के चारों ओर लागू होगी सख्त नो-पार्किंग …
पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, नायरा एनर्जी ने दी बड़ी राहत जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 01, 2026 74

पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, नायरा एनर्जी ने दी बड़ी राहत

नैनीताल: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, नायरा एनर्जी ने दी बड़ी राहत नई दिल्ली। आम जनता के लिए …
Scroll to load more stories