कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 14, 2026 725 views
कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों  ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि अपराध
नैनीताल: कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि; मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस मेले के दौरान ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर बेटी से कथित छेड़छाड़ और अभद्रता का गंभीर आरोप लगा है। लड़की के पिता ने दोनों पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने बताया कि लड़की अपनी बहन के साथ मंदिर से वापस लौट रही थी ।दोनों पुलिस वाले भी निकट के होम स्टे में रुके थे दोनों पुलिस कर्मी दारू पीकर धुत थे ।घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने आरोपित पुलिसकर्मियों की पिटाई कर उन्हें पुलिस चौकी पहुंचाया। कुछ समय के लिए कैंची धाम पुलिस चौकी का घेराव भी किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और उन्हें पुलिस चौकी ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं तथा निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। जानकारी के अनुसार आरोपितों की पहचान हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, थाना गदरपुर (जनपद ऊधमसिंह नगर) तथा उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, थाना केलाखेड़ा के रूप में हुई है।
कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों  ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि body image 1
कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों  ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि body image 2
दोनों पुलिसकर्मी कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात थे। मामले में पीड़िता के पिता द्वारा कोतवाली भवाली में तहरीर दी गई है। भवाली थाने के एसएसआई पी.एस. मेहरा ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई है। मेडिकल के बाद दोनों के सैंपल भी सुरक्षित कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। कैंची धाम निवासियों ने प्रसासन से मांग की मेला ड्यूटि में तैनात पुलिस कर्मियों से होम स्टे तुरंत खाली कराया जाए एसएसपी ने कहा कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। — गणेश चंद्र कांडपाल पहाड़ीस इन इंडिया न्यूज़ पोर्टल (pahadisinindia.com)
कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों  ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 392

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 242

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 262

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 222

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 170

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 207

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 287

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 734

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 220

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 278

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories