काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 04, 2026 12 views
काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान शहर
नैनीताल: काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को तल्लीताल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने काली फिल्म लगी दो कारों पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही शीशों से पन्नी हटवाई और वाहन चालकों के चालान किए। जानकारी के अनुसार पुलिस तल्लीताल डांठ क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश और अहमदाबाद से आए पर्यटकों के दो वाहन सड़क किनारे रुक गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने लगा। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन हटाने के लिए कहने पर कार सवारों ने शीशे चढ़ा लिए। इस दौरान पुलिस की नजर वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म पर पड़ी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों के शीशों से काली पन्नी हटवाई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि अहमदाबाद निवासी श्रवण और मध्यप्रदेश निवासी दयानंद बघेल के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 10

सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार

नैनीताल: बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार Pahadis in india.com भवाली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो …
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 15

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल

नैनीताल: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल, अस्पताल में कराया उपचार नैनीताल। मल्लीताल के अंडा मार्केट क्षेत्र में बुधवार …
रात को गायब स्कूटी सुबह मिली, मालिक हैरान अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 71

रात को गायब स्कूटी सुबह मिली, मालिक हैरान

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में स्कूटी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास से मंगलवार …
हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा ट्रेड्स कप खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 56

हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा ट्रेड्स कप

नैनीताल: हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा 100वां अखिल भारतीय ट्रेंड्स कप नैनीताल। …
टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 84

टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल

नैनीताल: टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल तल्लीताल के बिड़ला रोड पर …
एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंतः देखें वीडियो video thumbnail
VIDEO
शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 145

एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंतः देखें वीडियो

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और टोल कर्मियों के बीच मंगलवार सुबह जमकर …
पालिका कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 190

पालिका कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में नगर पालिका के एक संविदा कर्मी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से …
एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंत, हाथापाई से लगा जाम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 91

एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंत, हाथापाई से लगा जाम

नैनीताल: तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और टोल कर्मियों के बीच मंगलवार सुबह जमकर विवाद …
हौसलों की उड़ान: बिना कोचिंग कई परीक्षाएं पास कर बनीं उप शिक्षा अधिकारी नौकरी
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 162

हौसलों की उड़ान: बिना कोचिंग कई परीक्षाएं पास कर बनीं उप शिक्षा अधिकारी

नैनीताल: मेहनत, आत्मविश्वास और लगातार संघर्ष के दम पर नैनीताल की परवीन अज़हर ने सफलता की नई इबारत लिख दी है। …
बारिश में झील तक पहुंचा कूड़े का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 02, 2026 72

बारिश में झील तक पहुंचा कूड़े का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

नैनीताल: मानसून से पहले हुई तेज बारिश ने नैनीताल की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। …
Scroll to load more stories