डीएसए मैदान में ईद की नमाज को मिली पहले अनुमति, बाद में ना
May 25, 2026
•
178 views
धर्म
नैनीताल: ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के आयोजन के लिए द नैनीताल जिमखाना एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की ओर से अंजुमन इस्लामिया, नैनीताल को 28 मई 2026 के लिए डीएसए मैदान आवंटित कर दिया गया था ।डीएसए के अवैतनिक महासचिव मनोज जोशी द्वारा जारी पत्र में आयोजकों को निर्धारित समय और व्यवस्थाओं के अनुसार मैदान का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन बाद इसको स्थगित कर दिया गया
इधर, आगामी ईद पर्व को लेकर प्रशासन, पुलिस और अमन कमेटी की बैठक में नमाज और कुर्बानी व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि डीएसए मैदान में नमाज केवल सक्षम अधिकारी की अनुमति मिलने के बाद ही अदा की जा सकेगी। साथ ही सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
एसपी Dr. Jagdish Chandra ने कहा कि कुर्बानी केवल अधिकृत स्लाटर हाउस में ही की जाएगी। खुले स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। तल्लीताल स्थित स्लाटर हाउस वर्तमान में बंद है, ऐसे में उसे खुलवाने के लिए अमन कमेटी को न्यायालय या सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में शहर से बाहर स्थित स्लाटर हाउस में ही कुर्बानी करनी होगी।
बैठक में अमन कमेटी के सदस्यों ने ईद के दिन जल संस्थान से पर्याप्त पानी की व्यवस्था बनाए रखने की मांग भी उठाई। प्रशासन ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में एसडीएम नवाजिश खलिक, सीओ अंजना नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, महामंत्री त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, अमरप्रीत सिंह, हारून खान और मो. फारुख समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!