मल्लीताल व तल्लीताल में होगी 800-900 वाहनों की पार्किंग विकसित

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 63 views
मल्लीताल व तल्लीताल  में  होगी  800-900 वाहनों की पार्किंग  विकसित जनहित
नैनीताल: उत्तराखंड शासन के आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को नैनीताल शहर में प्रस्तावित पार्किंग एवं यातायात सुधार परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव ने मल्लीताल क्षेत्र स्थित शत्रु संपत्ति में प्रस्तावित सरफेस पार्किंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 42.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पार्किंग में 605 चारपहिया और 202 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। परियोजना के लिए पहली किश्त के रूप में 17.10 करोड़ रुपये की धनराशि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को प्राप्त हो चुकी है। सचिव ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद तल्लीताल स्थित नेशनल होटल के समीप नगर पालिका भूमि पर प्रस्तावित ऑटोमेटेड कार पार्किंग परियोजना का निरीक्षण किया गया। लगभग 34.03 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 202 चारपहिया और 96 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना के लिए पहली किश्त के रूप में 13.61 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस पर सचिव ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि संस्था स्वीकृत डीपीआर के अनुरूप कार्य करने में सक्षम नहीं है तो इसकी लिखित सूचना दे, ताकि नई कार्यदायी संस्था का चयन किया जा सके। निरीक्षण के दौरान नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर हरिनगर तल्लीताल स्थित दोपहिया पार्किंग स्थल का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में अशोक पार्किंग में स्टैक पार्किंग निर्माण के लिए शासन से धनराशि प्राप्त हुई थी, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेशों के कारण वहां निर्माण संभव नहीं है। अब उक्त धनराशि का उपयोग हरिनगर क्षेत्र में पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए किया जा सकता है। सचिव ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सचिव ने कहा कि पार्किंग सुविधाओं के विस्तार से नैनीताल में बढ़ती यातायात समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा और पर्यटन सीजन के दौरान आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल, उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप सिंह रावत एवं दिवाकर बडोनी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमलेश जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

त्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की सफलता को मिला , मार्गशाला फाउंडेशन को UNDP SDG Achievers award सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 20

त्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की सफलता को मिला , मार्गशाला फाउंडेशन को UNDP SDG Achievers award

नैनीताल: उत्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की उद्यमशीलता और स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत मार्गशाला फाउंडेशन को संयुक्त …
नैनीताल में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत, बढ़ी ठंडक video thumbnail
VIDEO
मौसम
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 80

नैनीताल में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत, बढ़ी ठंडक

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से शहर …
मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकान से चोरी, CCTV वीडियो वायरल अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 163

मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकान से चोरी, CCTV वीडियो वायरल

नैनीताल: मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकान से चोरी, CCTV वीडियो वायरल नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच मल्लीताल …
मॉलरोड के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया भुगतान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 137

मॉलरोड के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया भुगतान

नैनीताल: मॉलरोड के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया भुगतान पर्यटन नगरी नैनीताल में घूमने …
विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 28, 2026 162

विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन

नैनीताल: नैनीताल। श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाहों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। परीक्षित जी …
नैनीताल जाम से बेहाल : बैठकों तक सीमित तैयारी, सड़क पर क्यों फेल हो रहा प्रशासन? शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 28, 2026 108

नैनीताल जाम से बेहाल : बैठकों तक सीमित तैयारी, सड़क पर क्यों फेल हो रहा प्रशासन?

नैनीताल: नैनीताल जाम से बेहाल : बैठकों तक सीमित तैयारी, सड़क पर क्यों फेल हो रहा प्रशासन? नैनीताल। पर्यटन सीजन शुरू …
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण-गोपी प्रेम और रुक्मिणी विवाह प्रसंग धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 28, 2026 134

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण-गोपी प्रेम और रुक्मिणी विवाह प्रसंग

नैनीताल: नैनीताल। नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान …
मल्लीताल में रॉन्ग साइड दौड़ाई कार, पर्यटक पर पुलिस की कार्रवाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 28, 2026 129

मल्लीताल में रॉन्ग साइड दौड़ाई कार, पर्यटक पर पुलिस की कार्रवाई

नैनीताल: मल्लीताल में रॉन्ग साइड दौड़ाई कार, पर्यटक पर पुलिस की कार्रवाई नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में यातायात नियमों की अनदेखी …
हाईकोर्ट के फैसले का व्यापार मंडल ने किया स्वागत, डीएसए मैदान में होगी ईद की नमाज video thumbnail
VIDEO
जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 27, 2026 179

हाईकोर्ट के फैसले का व्यापार मंडल ने किया स्वागत, डीएसए मैदान में होगी ईद की नमाज

नैनीताल: ईद-उल-जुहा की नमाज को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहा विवाद बुधवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के …
डीएसए नैनीताल प्रतिनिधिमंडल ने शेरवुड कॉलेज प्रधानाचार्य को दी बधाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 27, 2026 49

डीएसए नैनीताल प्रतिनिधिमंडल ने शेरवुड कॉलेज प्रधानाचार्य को दी बधाई

नैनीताल: डीएसए नैनीताल प्रतिनिधिमंडल ने शेरवुड कॉलेज प्रधानाचार्य को दी बधाई नैनीताल। डीएसए नैनीताल के पदाधिकारियों ने नगर के प्रतिष्ठित Sherwood …
Scroll to load more stories