नैनीताल जाम से बेहाल : बैठकों तक सीमित तैयारी, सड़क पर क्यों फेल हो रहा प्रशासन?

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 28, 2026 201 views
नैनीताल जाम से बेहाल : बैठकों तक सीमित तैयारी, सड़क पर क्यों फेल हो रहा प्रशासन? शहर
नैनीताल: नैनीताल जाम से बेहाल : बैठकों तक सीमित तैयारी, सड़क पर क्यों फेल हो रहा प्रशासन? नैनीताल। पर्यटन सीजन शुरू होते ही सरोवर नगरी नैनीताल की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। शहर में लगातार लग रहे जाम, वाहनों की लंबी कतारों और घंटों तक फंसे रहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन हर साल पर्यटन सीजन से पहले ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठकें और बड़े दावे तो करता है, लेकिन उनका असर सड़कों पर दिखाई नहीं दे रहा। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ये तमाम तैयारियां किस काम की, जब एंबुलेंस और दमकल जैसे आपातकालीन वाहन भी जाम में फंसने को मजबूर हैं। बीते सोमवार को जंगल की आग बुझाने जा रही दमकल विभाग की गाड़ी कोतवाली के समीप लंबे जाम में फंस गई थी। वहीं मंगलवार को मॉलरोड पर लगे जाम में बीडी पांडे अस्पताल से मरीज को लेकर हल्द्वानी जा रही 108 एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मरीज की हालत गंभीर होती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। शहर में रोजाना मॉलरोड, तल्लीताल, मल्लीताल, बारापत्थर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।
नैनीताल जाम से बेहाल : बैठकों तक सीमित तैयारी, सड़क पर क्यों फेल हो रहा प्रशासन? body image 2
दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल पहुंचने वाले बच्चे और व्यापारी भी जाम की समस्या से परेशान हैं। वहीं तल्लीताल से मल्लीताल तक मॉलरोड पर चल रहे निर्माण कार्य ने भी यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावित कर दिया है। सड़क संकरी होने और कार्य के चलते कई बार वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ रही है, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को पहले से पता होता है कि पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, इसके बावजूद पार्किंग, शटल सेवा, ट्रैफिक डायवर्जन और आपातकालीन वाहनों के लिए अलग कॉरिडोर जैसी व्यवस्थाएं समय रहते धरातल पर नहीं उतर पातीं। लोगों का मानना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कैंची धाम यात्रा और वीकेंड पर बढ़ने वाली भीड़ के दौरान स्थिति और भयावह हो सकती है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 270

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 171

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 194

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 168

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 112

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 140

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 219

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 654

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 152

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 199

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories