Nainital::मंगोली भेवा गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज
June 07, 2026
•
11 views
जनहित
नैनीताल: नैनीताल से १५ किलोमीटर दूर ग्राम सभा मंगोली भेवा के ग्रामीणों ने गांव तक शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगोली गहलना मुकेश महरा ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव तक समुचित मोटर मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के अभाव में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत आती है, जबकि बच्चों को प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आवागमन बेहद कठिन बना हुआ है। बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं तथा गांव का संपर्क लगभग बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए ग्राम मंगोली भेवा के लिए मोटर मार्ग निर्माण को जल्द स्वीकृति देने और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी करने की मांग की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!