सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 07, 2026 301 views
सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा पौराणिक कथाएं
नैनीताल: सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा कैंची धाम में एक ऐसा पावन वृक्ष श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है, जिसकी कहानी नीम करोली बाबा महाराज जी के चमत्कारों की जीवंत गाथा सुनाती है। स्वर्गीय पूर्णानन्द तिवारी के पुत्र उर्वा दत्त तिवारी (उमेश दा) द्वारा एक मुलाक़ात में बताया कि यह घटना उनके पिता स्वर्गीय पूर्णानंद तिवारी द्वारा स्वयं सुनाई गयी थी। लगभग वर्ष 1965-66 के मध्य की बात है। महाराज जी अक्सर कैंची धाम मंदिर के पीछे स्थित एक सूखे उत्तीस के पेड़ के नीचे रखी बड़ी शिला पर बैठा करते थे। उनके चारों ओर भक्तगण बैठकर सत्संग का आनंद लेते थे। उस समय स्वर्गीय पूर्णानन्द तिवारी बाबा की सेवा में सदैव उनके समीप उपस्थित रहते थे। एक दिन पूर्णानन्द तिवारी ( उर्वा दत्त तिवारी के पिता ) ने बाबा से निवेदन किया कि वे उस सूखे पेड़ के नीचे बैठना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और यदि उसकी कोई शाखा टूटकर गिर गई तो किसी भक्त को नुकसान पहुंच सकता है। इस पर बाबा मुस्कराए और बोले, “पूर्णानन्द, क्या यह पेड़ फिर से हरा नहीं हो सकता?” पूर्णानन्द तिवारी ने उत्तर दिया, “महाराज, यह पेड़ अपनी आयु पूरी कर चुका है, अब यह कैसे हरा हो सकता है?” तब बाबा ने कहा, “यदि तू मेरा एक काम करेगा तो यह पेड़ फिर से हरा हो जाएगा।” बाबा के आदेश पर पूर्णानन्द तिवारी घर से कुदाल लाए और पेड़ के चारों ओर पानी रोकने के लिए क्यारी बनाई।
सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा body image 1
सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा body image 2
बाबा ने उन्हें निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन गंगामाई (नदी) से पानी लाकर इस पेड़ में डालें। यद्यपि पूर्णानन्द तिवारी को विश्वास नहीं था कि सूखा पेड़ फिर से जीवित हो सकता है, फिर भी उन्होंने गुरु आज्ञा को सर्वोपरि मानते हुए लगातार 15 दिनों तक प्रतिदिन पानी डाला। कहा जाता है कि 16 दिन उस सूखे वृक्ष में नई कोपलें फूटने लगीं। धीरे-धीरे पूरा वृक्ष हरा-भरा हो गया। यह दृश्य वहां उपस्थित लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। इसके बाद यह वृक्ष वर्षों तक हरा-भरा खड़ा रहा और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बन गया। समय का चक्र चलता रहा और यह पावन वृक्ष लगभग छह दशकों तक अपनी हरियाली के साथ कैंची धाम की इस अद्भुत कथा का साक्षी बना रहा। किंतु 14 मई 2026 को मंदिर की सायं आरती के बाद बिना किसी आंधी, तूफान या वर्षा के यह विशाल वृक्ष अचानक तीन बार हवा में घूमता हुआ धरती पर गिर पड़ा। इस घटना ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आश्चर्यचकित कर दिया। आज भी उस वृक्ष की एक छोटी शाखा श्रद्धा और स्मृति के रूप में सुरक्षित है, जो महाराज जी की कृपा, गुरु-भक्ति और अटूट विश्वास की इस अलौकिक कथा की साक्षी मानी जाती है। जानकारी: उर्वा दत्त तिवारी (उमेश दा) पुत्र: स्वर्गीय पूर्णानन्द तिवारी कैंची धाम, नैनीताल (उत्तराखण्ड)
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 348

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 205

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 231

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 195

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 143

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 176

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 256

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 707

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 190

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 253

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories