मां नयना देवी मंदिर स्थापना दिवस :नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोजन
June 09, 2026
•
60 views
धर्म
नैनीताल: नगर के प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जून से 23 जून 2026 तक नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, कथा वाचन, हवन तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति के अनुसार 15 जून को सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। 15 से 23 जून तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक नित्य पूजन आयोजित किया जाएगा। 
वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन होगा तथा शाम 6 बजे से आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विशेष रूप से 20 जून (शनिवार) को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद 23 जून को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां नयना देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
पाहाड़ीस इन इंडिया न्यूज़ पोर्टल


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!