हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 13, 2026 132 views
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने 12/13 फरवरी की देर रात हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों और चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने स्वयं वाहनों की चेकिंग की तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कराया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। नाकों और बैरियरों पर आगंतुकों व वाहनों की आवाजाही से संबंधित रजिस्टरों के परीक्षण में प्रविष्टियों के रखरखाव में कई खामियां पाई गईं। इस पर संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल रजिस्टर अद्यतन कर एक दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जांच में कुछ चौकी क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए आईजी ने कड़ी नाराजगी जताई और सभी सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कर कार्यशीलता की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। गश्त पर तैनात कर्मचारियों के पास बीट बुक/ई-बीट बुक और वायरलेस सेट उपलब्ध नहीं पाए जाने पर भी आपत्ति दर्ज की गई।
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार body image 2
आईजी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गश्ती कर्मचारी के पास बीट बुक या ई-बीट बुक अनिवार्य रूप से हो तथा क्षेत्र में किए गए सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों और आगंतुकों का पूरा विवरण नियमित रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही गश्त के दौरान वायरलेस सेट के माध्यम से सतत संपर्क सुनिश्चित किया जाए। आईजी ने स्पष्ट किया कि नाके, बैरियर, सीसीटीवी निगरानी और बीट प्रणाली पुलिसिंग की आधारभूत कड़ियां हैं। इनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग के दौरान कई ओवरलोड वाहनों को सीज भी कराया गया। कुमायूँ पुलिस परिक्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कानून-व्यवस्था, सतर्कता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 337

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 201

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 226

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 188

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 137

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 167

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 249

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 696

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 184

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 247

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories