लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज
June 01, 2026
•
86 views
धर्म
नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की एक बैठक क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 7 जून को शेर-ए-हॉल में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया जाएगा।
क्लब की सचिव प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए उर्मिला चौहान को संयोजक तथा रानी शाह, सीमा सेठ एवं रोमा लोहनी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रुद्रपुर से प्रसिद्ध भजन गायक राजीव तूफानी एवं शुभम गुप्ता की मंडली को कीर्तन के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।
प्रगति जैन ने बताया कि माता की चौकी को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह है। क्लब पिछले दस वर्षों से नगर में माता की चौकी का आयोजन करता आ रहा है और प्रत्येक वर्ष इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु
शामिल होते हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों में अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, रानी शाह, आभा शाह, हेमा भट्ट, दीपा पांडे, दया कुंवर, रमा भट्ट, तुषी शाह, अनुराधा भट्ट, विनीता पांडे, जीवंती भट्ट, गीता साह, मंजू बिष्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, प्राची आर्या, कविता गंगोला, सविता कुल्लूरा, अमिता शाह, अमिता शेरवानी, ज्योति दोदियाल, मधुमिता, तनु सिंह, मीनू बुधला, कुटी लीला राज, रमा तिवारी, नीलम गुप्ता, रेखा पंत, संगीता श्रीवास्तव, नीरू शाह, रेखा जोशी, मीनाक्षी, कीर्ति, दिव्या शाह, पल्लवी, सोनू शाह, मानसी गर्ग, ज्योति वर्मा, जूही अग्रवाल, भावना शाह, वंदना जोशी, पुष्पा कांडपाल, सीमा नौटियाल, विमलेश गोस्वामी तथा कंचन जोशी सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।
क्लब पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!