भूस्खलन की जद में खूपी, एक साल बाद भी विस्थापन योजना अधूरी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 09, 2026 167 views
भूस्खलन की जद में खूपी, एक साल बाद भी विस्थापन योजना अधूरी जनहित
नैनीताल: मानसून की आहट के साथ ही नैनीताल के समीप स्थित खूपी गांव के ग्रामीणों की चिंताएं फिर गहरा गई हैं। वर्षों से भूस्खलन और भू-कटाव की मार झेल रहे गांव में घरों, आंगनों और रास्तों में पड़ रही दरारें लगातार चौड़ी होती जा रही हैं। ऐसे में ग्रामीण एक बार फिर किसी बड़े हादसे की आशंका के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हैं। खूपी गांव वर्ष 2011-12 से लगातार भूस्खलन की चपेट में है। गांव की तलहटी में हो रहे भू-कटाव के चलते कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। हर साल ग्रामीण अस्थायी मरम्मत कर अपने घरों को बचाने का प्रयास करते हैं, लेकिन बारिश शुरू होते ही स्थिति फिर गंभीर हो जाती है। कई परिवारों को मजबूरन अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों में कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसडीएम समेत कई अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया और आश्वासन दिए, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया। बीते वर्ष भूस्खलन प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जगी थी, मगर एक साल बीतने के बाद भी प्रशासन सुरक्षित भूमि का चयन नहीं कर सका है। प्रशासन ने 17 प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए सूची तैयार की थी और दो संभावित स्थान भी चिह्नित किए गए थे, लेकिन भू-वैज्ञानिकों ने उन्हें उपयुक्त नहीं माना। इसके बाद से वन विभाग के सहयोग से नई भूमि की तलाश की जा रही है। इस बीच बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से गांव की तलहटी में किए गए अस्थायी सुरक्षा कार्य भी बरसात का दबाव झेलने में सक्षम नहीं हैं। उनका आरोप है कि योजनाएं और घोषणाएं कागजों तक सीमित हैं, जबकि गांव के लोग रोजाना खतरे के साये में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी लीलाधर ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा गधेरे में चैकडैम बनाए जाने के बाद गांव की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कार्य नहीं किया गया। वहीं प्रमोद कुमार ने बताया कि हर बरसात के साथ घरों और रास्तों की दरारें बढ़ रही हैं तथा गांव का मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन अब तक स्थायी उपचार नहीं किया गया। इधर एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलिक ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए भूमि की तलाश जारी है। उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) की टीम क्षेत्र का निरीक्षण कर चुकी है और जल्द ही स्थायी ट्रीटमेंट योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात को देखते हुए प्रशासन क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि खूपी के साथ-साथ आलूखेत, भुमियाधार और ढुंगसिल गांवों में भूस्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए यूएलएमएमसी को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे प्रभावित क्षेत्रों के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा योजना तैयार होने की उम्मीद है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 364

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 218

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 240

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 208

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 154

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 191

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 269

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 720

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 202

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 264

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories