विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 28, 2026 306 views
धर्म
नैनीताल: नैनीताल। श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाहों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। परीक्षित जी के प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण के मुख्य आठ विवाह रुक्मणी, जामवंती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिंदा, सत्या, भद्रा एवं लक्ष्मणा के साथ हुए थे। कथा में शिशुपाल वध का प्रसंग सुनाते हुए बताया गया कि शिशुपाल भगवान श्रीकृष्ण की बुआ का पुत्र था। भगवान ने उसकी सौ गालियों को क्षमा करने के बाद उसका वध किया। साथ ही शिशुपाल के मित्र जरासंध के वध का भी वर्णन किया गया। कथावाचक ने 33 कोटि देवताओं का महत्व बताते हुए कहा कि 11 देवता भूमंडल, 11 स्वर्ग तथा 11 पाताल में निवास करते हैं। इसके अतिरिक्त कृष्ण-सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन करते हुए मित्रता के महत्व को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के परमधाम गमन का प्रसंग भी सुनाया गया, जिसमें बता गया कि शिकारी के बाण लगने के पश्चात भगवान अपने परमधाम को प्रस्थान कर गए।
विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन body image 1
कथा समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गोलूदेवता मंदिर के संस्थापकों में शामिल भीम सिंह कार्की एवं विमल चौधरी ने मंदिर आरती और हवन में विशेष सहयोग प्रदान किया। वहीं मंजू रौतेला, सुमन साह, मुन्नी भट्ट, सुमन कार्की, सरोज उपाध्याय, मोहन शर्मा एवं राकेश तिवारी ने भी सहयोग किया। अंत में सूरदास रामायणी जी ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन supporting media
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 276

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 173

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 200

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 168

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 113

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 143

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 225

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 659

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 158

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 203

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories