,ओ जन्मया नई , प्रसिद्ध नाटक का मंचन ८ जून को

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 07, 2026 47 views
,ओ जन्मया नई , प्रसिद्ध नाटक का मंचन ८ जून को मनोरंजन
नैनीताल: नैनीताल। संगीत नाटक अकादमी द्वारा देश भर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की संस्थाओं के द्वारा संगीत नाटक अकादमी अवॉरडीज थिएटर फेस्टिवल के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाटकों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। जिसको लेकर शनिवार को शारदा संघ में प्रेस वार्ता कि गई, प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नैनीताल के रंगकर्मी एवं युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम को सम्मानित किए जाने पर उनके द्वारा अभिनीत प्रसिद्ध नाटक ओ जन्मया नहीं का मंचन शैले हाल नैनीताल में आगामी 8 जून को आयोजित किया जा रहा है। प्रसिद्ध नाटककार असगर वजाहत द्वारा लिखित नाटक ओ जन्मया नई का निर्देशन ज़हूर आलम द्वारा एवं स्क्रिप्ट संपादन प्रदीप पांडे द्वारा किया गया है। नाटक का मूल संगीत बांग्लादेश के सानी जुबेर द्वारा दिया गया है, जबकि प्रस्तुति संगीत निर्देशन नैनीताल के संगीतकार नवीन बेगाना हैं। भारत पाकिस्तान के विभाजन की विभीषिका के दर्द को इस नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें तमाम दहशत गर्दी के बीच मानवीय संवेदनाओं को बड़ी खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया है। नाटक में मुख्य भूमिका के रूप में रतन लाल जोहरी की माँ की शशक्त भूमिका ज़हूर आलम द्वारा निभाई गयी है. साथ ही मुख्य भूमिकाओं में मिथिलेश पाण्डे, मदन मेहरा, मनोज कुमार सहित अदिति खुराना, डॉ मोहित सनवाल, हर्षिता गुसाई, कौशल साह, डॉ हिमांशु पाण्डे, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, दीपक बोरा, हर्ष यादव द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।
,ओ जन्मया नई , प्रसिद्ध नाटक का मंचन ८ जून को body image 1
,ओ जन्मया नई , प्रसिद्ध नाटक का मंचन ८ जून को body image 2
नाटक में प्रकाश व्यस्था अनिल कुमार तथा वित्त एवं निर्माण नियंत्रक के रूप में भास्कर बिष्ट एवं रफत आलम द्वारा योगदान दिया जा रहा है. इस प्रस्तुति में संगीत नाटक अकादमी की प्रतिनिधि के तौर पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म श्री डॉ.बसंती बिष्ट सहित विशिष्ट अतिथियो के रूप में कुमाऊँविश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत सहित पद्म श्री अनूप साह, समाज सेवी आलोक साह, गीता साह केपी साह समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे । प्रस्तुति को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से राजीव लोचन साह, डी के शर्मा, शारदा संघ के प्रो डी एस बिष्ट, चंद्र लाल साह, आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा हैं। इस दौरान प्रेस वार्ता में भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, मिथिलेश पांडे, हिमांशु पांडे, कौशल साह जगाती, अदिति खुराना मौजूद रहें।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

ट्रेड्स कप हॉकी में रानीखेतऔर अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 0

ट्रेड्स कप हॉकी में रानीखेतऔर अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन

नैनीताल: ट्रेड्स कप-2026 में शनिवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में रानीखेत इलेवन और अल्मोड़ा इलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर …
देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 62

देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन

नैनीताल: डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल की 05 यूके नेवल सब-यूनिट एनसीसी की कैडेट नेहा त्रिपाठी का चयन प्रतिष्ठित एडवांस माउंटेनियरिंग …
सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 14

सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे

नैनीताल: सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे नैनीताल। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, नगर पालिका परिषद नैनीताल की …
बॉक्सिंग रिंग निर्माण की मांग, आशाओं ने मांगा 11,500 मानदेय ,कूटा ने उठाए वेतन, नियमितीकरण के मुद्दे शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 81

बॉक्सिंग रिंग निर्माण की मांग, आशाओं ने मांगा 11,500 मानदेय ,कूटा ने उठाए वेतन, नियमितीकरण के मुद्दे

नैनीताल: नैनीताल: विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपे। पूर्व अध्यक्ष ओलंपिक बॉक्सिंग संघ …
बीच सड़क सामान उतारने को लेकर विवाद, युवक और होटल संचालक में धक्कामुक्की शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 90

बीच सड़क सामान उतारने को लेकर विवाद, युवक और होटल संचालक में धक्कामुक्की

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल के शेरवुड क्षेत्र में बीच सड़क वाहन खड़ा कर सामान उतारने को लेकर स्थानीय युवक और एक होटल …
Nainital:होटल बुकिंग के नाम पर दिल्ली के पर्यटक से 15 हजार की ठगी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 88

Nainital:होटल बुकिंग के नाम पर दिल्ली के पर्यटक से 15 हजार की ठगी

नैनीताल: सरोवर नगरी घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक से होटल बुकिंग के नाम पर 15 हजार रुपये की साइबर ठगी …
मल्लीताल तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मारी,  अफरा तफरी मची दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 108

मल्लीताल तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मारी, अफरा तफरी मची

नैनीताल: नैनीताल:मल्लीताल स्टेट बैंक के समीप सड़क पर तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। हादसे …
आठ दिन से लापता मजदूर का नहीं मिला सुराग, परिवार परेशान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 05, 2026 113

आठ दिन से लापता मजदूर का नहीं मिला सुराग, परिवार परेशान

नैनीताल: तल्लीताल थाना क्षेत्र के बेलुवाखान निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति के आठ दिन से लापता होने से परिवार चिंतित है। पत्नी …
ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज :देखें वीडियो खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 24

ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज :देखें वीडियो

नैनीताल: Hocky ka रंगा रंग आगाज
शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 170

शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में

नैनीताल: शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में नैनीताल। सरोवर नगरी …
Scroll to load more stories