कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 10, 2026 117 views
कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा जनहित
नैनीताल: कैंचीधाम/नैनीताल। 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में मंदिर परिसर स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात, सुरक्षा, सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य और विद्युत व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सभी कर्मचारी और अधिकारी सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। मेले के दौरान शिप्रा नदी और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। नगर पालिका भवाली, भीमताल और जिला पंचायत को पर्याप्त संख्या में पर्यावरण मित्र तैनात करने तथा नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मेले के दौरान मार्गों पर किसी भी प्रकार के ठेले, फूड वैन और भंडारों की अनुमति नहीं होगी।
कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा body image 1
कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा body image 2
साथ ही शटल सेवा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और पीए सिस्टम की सुविधा उपलब्ध रहेगी। संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली और खैरना से शटल सेवा संचालित की जाएगी। इसके लिए 254 बसें और 250 टैक्सी-मैक्सी वाहन लगाए जाएंगे। हल्द्वानी से कैंचीधाम का किराया 150 रुपये, नैनीताल और भीमताल से 100 रुपये तथा भवाली और खैरना से 50 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तीन एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी। वहीं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा तथा यात्रा मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैठक में मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों, पुलिस, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 372

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 223

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 243

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 210

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 155

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 193

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 270

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 721

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 205

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 266

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories