हौसलों की उड़ान: बिना कोचिंग कई परीक्षाएं पास कर बनीं उप शिक्षा अधिकारी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 03, 2026 261 views
हौसलों की उड़ान: बिना कोचिंग कई परीक्षाएं पास कर बनीं उप शिक्षा अधिकारी नौकरी
नैनीताल: मेहनत, आत्मविश्वास और लगातार संघर्ष के दम पर नैनीताल की परवीन अज़हर ने सफलता की नई इबारत लिख दी है। निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट की नौकरी से शुरुआत करने वाली परवीन का चयन अब उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। इससे पहले भी वह कई प्रतिष्ठित सरकारी पदों पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। परवीन अज़हर पत्नी मुहम्मद अज़हर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला (आर्य समाज), मल्लीताल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, मल्लीताल से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। आगे उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल से फार्मेसी में डिप्लोमा किया और करीब चार वर्षों तक कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में फार्मासिस्ट एवं मेडिकल स्टाफ के रूप में कार्य किया। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। वर्ष 2013 में डीएसबी परिसर से कला स्नातक और वर्ष 2015 में एमबीपीजी कॉलेज से हिंदी साहित्य में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2017 में उन्होंने निजी नौकरी छोड़कर पूरी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। सीमित संसाधनों के बावजूद बिना किसी कोचिंग के स्वाध्याय के माध्यम से उन्होंने सफलता हासिल की। वर्ष 2018 में परवीन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की करीब पांच प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं।
हौसलों की उड़ान: बिना कोचिंग कई परीक्षाएं पास कर बनीं उप शिक्षा अधिकारी body image 1
वर्ष 2019 में उनका चयन उद्यान विभाग में समूह ‘ग’ पद पर हुआ और उनकी नियुक्ति पिथौरागढ़ में हुई। वर्ष 2022 में वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय में टाइपिस्ट पद पर चयनित हुईं, जहां वर्तमान में कार्यरत हैं। इसके अलावा वर्ष 2024 में लोअर पीसीएस-2021 के अंतर्गत पूर्ति निरीक्षक तथा अपर पीसीएस-2021 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी पद पर भी उनका चयन हुआ। अब उप शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर उन्होंने अपनी सफलता के सफर में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। परवीन अज़हर ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देते हुए कहा कि इस पूरे सफर में परिवार का भरपूर सहयोग मिला। विशेष रूप से उनके पति ने एक मित्र की तरह हर कदम पर उनका साथ दिया। वहीं उनके छोटे भाई टैक्सी चलाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। परवीन अज़हर की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 300

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 190

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 216

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 183

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 132

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 159

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 243

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 681

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 176

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 242

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories