मल्लीताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली
June 17, 2026
•
180 views
शहर
नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंच गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग समय पर पुलिस को शिकायत दी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के बाद एक पक्ष ने शाम के समय और दूसरे पक्ष ने सुबह कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!