देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 07, 2026 161 views
देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन खेल
नैनीताल: डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल की 05 यूके नेवल सब-यूनिट एनसीसी की कैडेट नेहा त्रिपाठी का चयन प्रतिष्ठित एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स (एएमसी) के लिए हुआ है। वह इन दिनों नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (एनआईएम), उत्तरकाशी में 27 मई से 23 जून तक आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रही हैं। नेहा त्रिपाठी को यह अवसर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के माध्यम से प्राप्त हुआ है। उन्होंने गत वर्ष बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया था। इस वर्ष आयोजित एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गोवा सहित विभिन्न राज्यों से चयनित 18 प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें एनसीसी की ओर से देशभर से केवल तीन कैडेटों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स में सीखी गई तकनीकों का पुनराभ्यास कराने के साथ ही उन्नत पर्वतारोहण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें कैराबीनर और प्रूसिक की सहायता से विभिन्न प्रकार की गांठें बनाना, जुमारिंग, 90 डिग्री एवं ओवरहैंग रॉक फेस पर चढ़ाई, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, बेलाइंग, स्टांस मैनेजमेंट तथा तकनीकी रेस्क्यू जैसे महत्वपूर्ण अभ्यास शामिल हैं। इसके अलावा अभियान योजना, मानचित्र अध्ययन, पर्वतीय मौसम विज्ञान, खोज एवं बचाव कार्य, रॉक टर्मिनोलॉजी तथा नेतृत्व कौशल से जुड़े विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहे हैं। एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स को पर्वतारोहण क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण माना जाता है।
देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन body image 1
देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन body image 2
यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता, टीम भावना, जोखिम प्रबंधन तथा कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की दक्षता विकसित करता है। इसके माध्यम से कैडेट भविष्य में उच्च हिमालयी अभियानों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियानों तथा आपदा एवं बचाव कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार होते हैं। नेहा त्रिपाठी का इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण में चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय और 05 यूके नेवल सब-यूनिट एनसीसी के लिए भी गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, एनसीसी अधिकारी प्रो. (ले.) रीतेश साह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, आईटीईपी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 347

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 204

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 230

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 195

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 142

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 176

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 256

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 707

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 189

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 253

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories