आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 20, 2026 40 views
आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस जनहित
नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, सोलर प्लांट, चिकित्सा, चालान और कब्जा संबंधी मामलों सहित विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली-पानी, अतिक्रमण, कब्जा, बिल संबंधी विवाद, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न होने जैसी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। रामनगर निवासी बसंती देवी ने शिकायत की कि वर्ष 2021 में उनके आवास पर लगाया गया सोलर प्लांट अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे बिजली उत्पादन नहीं हो रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर आयुक्त ने कंपनी के प्रतिनिधि को तलब किया और आपसी सहमति से बसंती देवी को 58 हजार रुपये वापस दिलाए। हल्दूचौड़ निवासी जानकी देवी ने प्लॉट के रास्ते को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि प्लॉट खरीदते समय 28 फीट का मार्ग दिखाया गया था, जबकि रजिस्ट्री में केवल 16 फीट का रास्ता दर्ज है। इस पर आयुक्त ने संबंधित पटवारी से आख्या तलब की। हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र ने सुंदरम फाइनेंस द्वारा डंपर जब्त किए जाने का मामला उठाया।
आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस body image 1
आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस body image 2
दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद मामले का समाधान कर दिया गया। पिछली जनसुनवाई में नत्थू देवी ने अपनी लापता पुत्री को ढूंढने के लिए शिकायत की थी। आयुक्त के निर्देश पर पुलिस ने युवती को खोज निकाला, जिस पर नत्थू देवी ने उनका आभार जताया। इस दौरान निजी अस्पताल में उपचार में लापरवाही, कॉलोनी में वायर फेंसिंग और रास्ता अवरुद्ध किए जाने से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। आयुक्त ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। दीपक रावत ने कहा कि कई मामलों में ऐसी भूमि बेची जा रही है जिस पर विक्रेता का कब्जा ही नहीं है, जबकि राजस्व कर्मी बिना स्थलीय निरीक्षण के चौहद्दी और दाखिल-खारिज की कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 20, 2026 68

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल: हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के …
नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 113

नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान

नैनीताल: नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान एक माह में सर्वे, हर सप्ताह चलेगा …
वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 80

वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु

नैनीताल: कैंची धाम में वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक शनिवार …
फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी स्वास्थ्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 87

फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे क्षेत्र में बीते 18 जून की बारिश के बाद से सीवर का गंदा और मलमूत्र …
लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 56

लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली

नैनीताल: लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली नैनीताल। नगर पालिका …
वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 205

वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नैनीताल: वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, शटल सेवा से भेजे जाएंगे श्रद्धालु …
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 196

कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

नैनीताल: कालाढूंगी। मंगलवार शाम कालाढूंगी में वन निगम कार्यालय के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की …
एसएसपी के निर्देश पर मल्लीताल में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 74

एसएसपी के निर्देश पर मल्लीताल में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी सीज

नैनीताल: एसएसपी के निर्देश पर मल्लीताल में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी सीज नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में सड़क किनारे टैक्सी खड़ी कर …
कालाढूंगी में बड़ा हादसा: मेरठ के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल video thumbnail
VIDEO
दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 153

कालाढूंगी में बड़ा हादसा: मेरठ के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल

नैनीताल: नैनीताल घूमकर लौट रहे मेरठ के पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर बुधवार शाम कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर लाल मिट्टी क्षेत्र …
पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 109

पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस

नैनीताल: पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नैनीताल। पंगोट क्षेत्र के ग्राम …
Scroll to load more stories