नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य: परिजनों से बिछड़ा मासूम सकुशल मिलाया
June 17, 2026
•
198 views
जनहित
नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए परिजनों से बिछड़े एक मासूम बच्चे को खोजकर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र में घूमने के दौरान अहद अली नामक बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया था। बच्चे के अकेले होने की सूचना मिलने पर पुलिस सहायता केंद्र पंत पार्क में तैनात हेड कांस्टेबल ने तत्काल उसे अपनी सुरक्षा में लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 
काफी प्रयासों के बाद बच्चे के पिता वाजिद अली का पता लगाया गया और बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पुलिस के अनुसार इस पर्यटन सीजन में परिजनों से बिछड़ने वाले बच्चों में यह छठा मामला था, जिसमें पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!