डीएसए मैदान में सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं, मस्जिदों में ही अदा होगी ईद की नमाज

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 26, 2026 61 views
डीएसए मैदान में सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं, मस्जिदों में ही अदा होगी ईद की नमाज जनहित
नैनीताल: इस बार ईद के मौके पर डीएसए खेल मैदान में सार्वजनिक रूप से सामूहिक नमाज आयोजित नहीं होगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मैदान में नमाज अथवा किसी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुस्लिम समुदाय से मस्जिदों, घरों और निजी प्रतिष्ठानों में ही नमाज अदा करने की अपील की गई है। दरअसल, बीते दिनों कोतवाली में ईद पर्व की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने हर वर्ष की तरह डीएसए मैदान में सामूहिक नमाज की अनुमति देने की मांग रखी थी। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभागों से एनओसी और अनुमति मिलने के बाद ही निर्णय लेने की बात कही थी। इसी बीच डीएसए मैदान में नमाज आयोजन को लेकर दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। डीएसए महासचिव द्वारा पहले अनुमति दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन बाद में दूसरा आदेश जारी कर इसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अनुमति का मामला जिला प्रशासन के पाले में पहुंच गया। मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन डीएसए मैदान में नमाज की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और शहर की परिस्थितियों को देखते हुए नमाज मस्जिदों, घरों और निजी परिसरों में ही अदा की जाए।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

तल्लीताल  में  गलत दिशा में बस घुसने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, चालक पर कार्रवाई जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 26, 2026 31

तल्लीताल में गलत दिशा में बस घुसने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, चालक पर कार्रवाई

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल डांठ क्षेत्र में बुधवार को एक बस के गलत दिशा में प्रवेश करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो …
बकरीद पर सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 26, 2026 44

बकरीद पर सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं

नैनीताल: बकरीद, पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर …
गोल्ज्यू मंदिर ढंडी सड़क में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 26, 2026 130

गोल्ज्यू मंदिर ढंडी सड़क में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन

नैनीताल: गोल्ज्यू मंदिर ढंडी सड़क में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन नैनीताल। ढंडी सड़क स्थित …
डीएसए मैदान में ईद की नमाज को मिली पहले अनुमति,  बाद में ना धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 86

डीएसए मैदान में ईद की नमाज को मिली पहले अनुमति, बाद में ना

नैनीताल: ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के आयोजन के लिए द नैनीताल जिमखाना एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की ओर से अंजुमन …
शराब के नशे में युवक ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 92

शराब के नशे में युवक ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल: पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करना लोगों के लिए परेशानी का …
मॉलरोड पर रेस ड्राइविंग कर रहा युवक पकड़ा, बाइक सीज अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 104

मॉलरोड पर रेस ड्राइविंग कर रहा युवक पकड़ा, बाइक सीज

नैनीताल: पर्यटन सीजन में मॉलरोड पर भीड़ के बीच तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस …
कारोबारी से अभद्रता पर व्यापार मंडल में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 154

कारोबारी से अभद्रता पर व्यापार मंडल में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

नैनीताल: नैनीताल। चीना बाबा मंदिर के निकट वरिष्ठ नागरिक एवं नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी तथा होटल व्यवसायी प्रदीप कुमार जेठी के …
नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 155

नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

नैनीताल: नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज मल्लीताल क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक के …
70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 120

70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

नैनीताल: 70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग …
गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 95

गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी

नैनीताल: भारतीय संस्कृति, शुद्ध भारतीयता एवं उसकी आध्यात्मिक चेतना की पहचान मां गंगा हैं। गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी …
Scroll to load more stories