सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार
June 04, 2026
•
147 views
दुर्घटना
नैनीताल: बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार
Pahadis in india.com
भवाली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के दन्या निवासी 21 वर्षीय भगवान सिंह क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह वह रिजॉर्ट की पानी की टंकी की जांच करने जा रहे थे। वह सड़क किनारे पहुंचे ही थे कि भवाली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा। हादसा होते ही रिजॉर्ट के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो चुका था। कर्मचारियों ने घायल युवक को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और जांच के दौरान युवक के जबड़े और कान के पास दो फ्रैक्चर होने की पुष्टि की है। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद वाहन चालक की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!