सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे
June 07, 2026
•
116 views
राजनीति
नैनीताल: सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे
नैनीताल। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, नगर पालिका परिषद नैनीताल की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। बैठक में प्रदेश सचिव दिनेश कटियार , संयुक्त सचिव सोनू सहदेव तथा जिला सचिव अमित सहदेव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून 2026 को संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए अमित सहदेव को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 8 जून 2026 को नामांकन होगा। 9 जून को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 14 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि शाम 6 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
बैठक में पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!