नैनीताल में 30वां युगमंच होली महोत्सव 27 फरवरी से स्व. घनश्याम लाल शाह को समर्पित होगा महोत्सव

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 26, 2026 291 views
नैनीताल में 30वां युगमंच होली महोत्सव 27 फरवरी से  स्व. घनश्याम लाल शाह को समर्पित होगा महोत्सव धर्म
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में पिछले तीन दशकों से होली की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए हुए युगमंच परिवार द्वारा इस वर्ष 30वें होली महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का महोत्सव विलक्षण खिलाड़ी एवं संस्कृति संरक्षक स्वर्गीय श्री घनश्याम लाल शाह को समर्पित रहेगा। महोत्सव का शुभारंभ 27 फरवरी को दोपहर 1 बजे से नयना देवी मंदिर परिसर में रंग पड़ने और खड़ी होली के साथ किया जाएगा। सायं 3 बजे रामलीला मंच मल्लीताल में डॉ. देवेंद्र ओली के नेतृत्व में खेतीखान से आमंत्रित कलाकारों द्वारा खड़ी होली का भावपूर्ण गायन एवं मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान महिला होल्यारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही युगमंच द्वारा आयोजित बच्चों की होली गायन कार्यशाला में तैयार बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां भी मंचित होंगी। सायंकाल राम सेवक सभा भवन में बैठ होली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नरेश चमियाल एवं हेमंत पंत को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 28 फरवरी को अपराह्न 1 बजे बीएम शाह ओपन एयर थिएटर में महिलाओं की बैठ होली का भव्य आयोजन होगा।
नैनीताल में 30वां युगमंच होली महोत्सव 27 फरवरी से  स्व. घनश्याम लाल शाह को समर्पित होगा महोत्सव body image 1
कार्यक्रम में 15 महिला दल होली गायन एवं स्वांग प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर श्रीमती गीता नैनवाल एवं श्रीमती पार्वती उप्रेती को महिला होल्यारों के रूप में सम्मानित किया जाएगा। 1 मार्च को नैनीताल समाचार, तल्लीताल में बैठकी होली का आयोजन होगा, जिसमें श्री अजय कुमार ‘अज्जू’ को सम्मानित किया जाएगा। छलड़ी के दिन 4 मार्च को शारदा संघ से आशीष होली जुलूस प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगा। महोत्सव का समापन 5 मार्च को सायं 4 बजे पुनः नयना देवी मंदिर परिसर में ठाड़ी होली गायन के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शारदा संघ के प्रो. देवेंद्र बिष्ट, चंद्र लाल शाह, मनोज बिष्ट ‘गुड्डू’ सहित युगमंच के जहूर आलम, डी.के. शर्मा, भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, मनोज कुमार, रफत आलम, अदिति खुराना, कनिका रावत एवं हिमांशु पांडे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 328

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 196

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 221

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 186

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 134

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 164

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 247

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 690

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 181

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 245

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories