कैंची धाम, नैनीताल और रामनगर में होम स्टे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल की तरह चल रहे थे

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 272 views
कैंची धाम, नैनीताल और रामनगर में होम स्टे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल की तरह चल रहे थे जनहित
नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को जिलेभर में होम स्टे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीमों ने नैनीताल, कैंची धाम, रामनगर, कालाढूंगी, धारी, हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्रों में संचालित होम स्टे इकाइयों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बड़ी संख्या में होम स्टे बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए, जबकि अनेक इकाइयां होटल की तर्ज पर चलाई जा रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि कई संचालकों ने होम स्टे को किराए पर दे रखा था और वास्तविक मालिक जिले से बाहर रह रहे थे, जो शासन की होम स्टे नीति के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिलेभर में कुल 238 होम स्टे का निरीक्षण किया गया। इनमें 35 होम स्टे अवैध रूप से संचालित पाए गए, जबकि 123 होम स्टे बंद अथवा मानकों के विपरीत होटल की तरह संचालित मिले। कैंची धाम और नैनीताल में सबसे बड़ी कार्रवाई पर्यटन क्षेत्र नैनीताल और कैंची धाम में सबसे अधिक अनियमितताएं सामने आईं। नैनीताल क्षेत्र में 91 होम स्टे की जांच में 8 अवैध और 39 नियमों के विपरीत मिले।
कैंची धाम, नैनीताल और रामनगर में होम स्टे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल की तरह चल रहे थे body image 1
कैंची धाम, नैनीताल और रामनगर में होम स्टे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल की तरह चल रहे थे body image 2
वहीं कैंची धाम क्षेत्र में 48 निरीक्षणों के दौरान 13 अवैध और 34 मानकों के खिलाफ संचालित पाए गए। रामनगर में 31 होम स्टे की जांच में 4 अवैध और 18 अनियमित मिले। कालाढूंगी में 20 निरीक्षणों के दौरान 4 अवैध और 9 किराए पर संचालित पाए गए। धारी क्षेत्र में 40 निरीक्षणों में 4 अवैध और 22 मानकों के खिलाफ मिले। हल्द्वानी में 5 निरीक्षणों में 2 अवैध होम स्टे पकड़े गए, जबकि लालकुआं में 1 होम स्टे मानकों के विपरीत मिला। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर होम स्टे संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिले। कुछ इकाइयों में पार्किंग व्यवस्था नहीं थी, जबकि कई स्थानों पर किराया सूची और जरूरी सूचना बोर्ड भी नहीं लगाए गए थे। प्रशासन को कई जगह पर्यटकों का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित नहीं मिला। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने साफ कहा कि बिना पंजीकरण और नियमों के खिलाफ संचालित होम स्टे पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी संचालकों को तत्काल नियमों के अनुरूप पंजीकरण कराने और शासन के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
कैंची धाम, नैनीताल और रामनगर में होम स्टे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल की तरह चल रहे थे body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 36

कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण

नैनीताल: लोअर मॉल रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों में हो रही देरी और कारोबारियों की बढ़ती नाराजगी के बीच बुधवार …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 73

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 4

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
नैनीताल में युवती ने सल्फास की गोलियां खाईं, हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती, शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 86

नैनीताल में युवती ने सल्फास की गोलियां खाईं, हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती,

नैनीताल: नैनीताल के समीपवर्ती गांव तल्ला बगड़ की 21 वर्षीय युवती ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास की गोलियां खा …
तेज रफ़्तार का क़हर:बोलेरो यात्री प्रतीक्षालय से टकराई दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 78

तेज रफ़्तार का क़हर:बोलेरो यात्री प्रतीक्षालय से टकराई

नैनीताल: नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो बुधवार सुबह ज्योलीकोट के समीप नंबर एक बैंड …
लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटकों और कर्मियों में विवाद, धक्का-मुक्की से मचा हंगामा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 71

लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटकों और कर्मियों में विवाद, धक्का-मुक्की से मचा हंगामा

नैनीताल: लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटकों और कर्मियों में विवाद, धक्का-मुक्की से मचा हंगामा नैनीताल। शहर के …
1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड पर हॉर्न बजाना होगा प्रतिबंधित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 01, 2026 91

1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड पर हॉर्न बजाना होगा प्रतिबंधित

नैनीताल: रूसी बाईपास को विकसित किया जाएगा आधुनिक पार्किंग हब के रूप में, झील के चारों ओर लागू होगी सख्त नो-पार्किंग …
पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, नायरा एनर्जी ने दी बड़ी राहत जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 01, 2026 71

पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, नायरा एनर्जी ने दी बड़ी राहत

नैनीताल: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, नायरा एनर्जी ने दी बड़ी राहत नई दिल्ली। आम जनता के लिए …
उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 161

उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

नैनीताल: उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को अधिकांश क्षेत्रों में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। भारत …
नन्हे कलाकार आयुष का कमाल,  ड्रॉइंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 176

नन्हे कलाकार आयुष का कमाल, ड्रॉइंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

नैनीताल: नैनीताल। कम उम्र में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के कक्षा …
Scroll to load more stories