डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 15, 2026 324 views
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना शहर
नैनीताल: नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मल्लीताल स्थित ब्रॉडवे होटल पर कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शिकायतकर्ता टंडन परिवार एवं डंडरियाल परिवार सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ब्रॉडवे होटल की टंकियों से लगातार पानी ओवरफ्लो होने के कारण उनके घरों में सीलन और जलभराव की समस्या बढ़ रही है। साथ ही आरोप लगाया गया कि ब्रॉडवे होटल एवं नीलम राज होटल द्वारा रास्ते में गंदगी भी फैलाई जा रही है। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग, जल संस्थान, पर्यटन विभाग तथा नगर पालिका परिषद नैनीताल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर निरीक्षण के निर्देश दिए।
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना body image 1
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना body image 2
शुक्रवार को टीम द्वारा किए गए संयुक्त निरीक्षण में शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान पाया गया कि ब्रॉडवे होटल की छत पर स्थापित टंकी से लगातार अनावश्यक पानी बह रहा था। इस पर जल संस्थान ने मौके पर ही होटल का जल संयोजन विच्छेदित करते हुए पानी के दुरुपयोग पर 5 हजार रुपये का चालान किया। वहीं पर्यटन विभाग ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। नगर पालिका परिषद ने गंदगी फैलाने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट, जल संस्थान के सहायक अभियंता, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक तथा पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल में बच्चों को पैसे और खाने का सामान देकर लुभाने का आरोप, संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 29, 2026 152

नैनीताल में बच्चों को पैसे और खाने का सामान देकर लुभाने का आरोप, संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र स्थित स्टाफ हाउस में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध युवक को छोटे बच्चों …
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 109

डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नैनीताल। डीएसबी परिसर के …
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 12

डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नैनीताल। डीएसबी परिसर के …
ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी व खीर का भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 84

ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी व खीर का भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal नैनीताल। नगर के ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ विशाल …
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 100

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग, जानें …
तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 126

तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा

नैनीताल: तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की सड़कों …
होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 144

होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल

नैनीताल: होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल नैनीताल। तल्लीताल के एक होटल के रिशेप्शन की खिड़की से …
नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 197

नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव

नैनीताल: नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव नैनीताल। शनिवार सुबह नैनीताल झील में नयना …
नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 13

नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव

नैनीताल: नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव नैनीताल। शनिवार सुबह नैनीताल झील में नयना …
मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 151

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

नैनीताल: मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद नैनीताल। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार …
Scroll to load more stories