युवा व्यापारी सुधांशु जोशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
May 18, 2024
•
605 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल के युवा व्यापारी सुधांशु जोशी का शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वे करीब 42 वर्ष के थे। उनकी मल्लीताल सब्जी मंडी में दुकान है।
सुधांशु जोशी के पिता देवेंद्र जोशी व चाचा गिरीश जोशी 'मक्खन' नैनीताल के वरिष्ठ व्यापारी हैं। जबकि बड़े भाई हिमांशु जोशी राष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफर हैं। स्व. सुधांशु जोशी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे अपने पीछे माता पिता, पत्नी, दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।
बताया गया है कि उनका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ था और आज ही बरेली से चैकअप के बाद हल्द्वानी अपने घर लौटे थे। तभी उन्हें अटैक पड़ा ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!