नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 27, 2025 374 views
नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार नैनीताल। जिले की काठगोदाम पुलिस ने घर में चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र का सहारा लिया। ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम शिकायतकर्ता अजीम खान, निवासी देवला तल्ला पजाया, कुँवरपुर चौराहा, थाना काठगोदाम, ने 08 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना दी कि वह 06 मार्च को अपने परिवार के साथ नबाबगंज, बरेली गए थे। जब 08 मार्च को लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इस मामले में थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 29/2025 धारा 305(1)/331(3)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी और पूछताछ से हुआ खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के निर्देशन में दो विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई। गहन जांच के बाद 27 मार्च 2025 को तीन शातिर चोरों को देवला तल्ला पजाया, कुँवरपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चोरों ने किया कबूलनामा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले उन्होंने घर की रेकी की थी। 07 मार्च की रात करीब 11:30 बजे वे घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से सारे आभूषण चोरी कर लिए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने चोरी का माल गोलानदी के पास जंगल में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था। जब वे आभूषण निकालने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस टीम को इनाम नैनीताल पुलिस की इस शानदार सफलता पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹2500 के इनाम की घोषणा की। यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि चाहे वे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 72

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories