मल्लीताल कोतवाली के पास मिला अज्ञात का शव
June 16, 2022
•
571 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। नैनीताल में मल्लीताल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कब्जे में ले लिया हैं। वहीं शव की शिनाख्त करने में जुट गई हैं।
जानकारी के मुताबिक मल्लीताल स्थित कोतवाली के समीप गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया हैं। राहगीरों ने शव को पड़ा हुआ देख पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया की अज्ञात व्यक्ति के शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं। मृत व्यक्ति के शरीर में गंभीर चोटो के निशान भी थे। बताया की पुलिस अज्ञात शव के शिनाख्त में जुटी हुई हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!