20 दिसंबर को होने वाले व्यापार मंडल मंडल के चुनाव में विरोध के स्वर

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 15, 2020 821 views
20 दिसंबर को होने वाले व्यापार मंडल मंडल के चुनाव में विरोध के स्वर धर्म
उत्तराखंड: व्यापार मंडल मल्लीताल में आगामी 20 दिसंबर को चुनाव होने है। उसकी अंतिम सूची आज प्रकाशित कर दी गई। इसके विरोध में कई व्यापारी आ गए हैं पूर्व में कई व्यापारी लिखित रूप से अपना विरोध दर्ज करा चुके है। आज आगामी चुनाव के प्रत्याशी पुनीत टंडन ने पत्र लिखकर खुला विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सभी व्यापारियों का बहुत ही उत्साह उम्मीद और विश्वास बना हुआ है और यह हमें पूर्णतः बनाए रखना है। हालाँकि सदस्यों के पंजीकरण को लेकर कुछ व्यापारी भाइयों द्वारा कल मीडिया में उठाए सवालों को भी नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता। साथ ही आज शाम चार बजे आयी मतदाता सूची में प्रथम दृष्टिय ऐसा प्रतीत होता है की नए पंजीकरण और नवीनीकरण में भारी ख़ामियाँ है और व्यापारी के व्यापार से सम्बंधित दस्तावेज़ों का सही प्रकार से आँकलन करे बिना ही केवल आधार कार्ड नम्बर और मोबाइल नम्बर के आधार पर ही मतदाता सूची को जारी कर दिया गया है। यह व्यापारीयों के गौरव और एकता के प्रतीक व्यापार मंडल जैसे प्रतिष्ठित संगठन का भद्दा मज़ाक़ ही नहीं बल्कि इसका प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्याशियों की आकांक्षाओं के साथ भारी नाइंसाफ़ी करने के साथ ही व्यापारी मतदाता के लोकतांत्रिक अधिकार का भी घोर अपमान है। व्यापारी भाइयों यह एक बहुत ही गम्भीर विषय है पुनीत ने कहा कि मै एक व्यापारी, प्रत्याशी और मतदाता के रूप में इसका पूरा विरोध करता हूँ। मुख्य चुनाव अधिकारी जी से अनुरोध है की इस बात की गम्भीरता का संज्ञान लेते हुऐ बेहद ज़रूरी है कि इसका स्पष्टीकरण उनके द्वारा मीडिया और व्यापारियों को मुहैया कराया जाए। पारदर्शिता और ईमानदारी एक व्यापारी की मूल पहचान होनी चाहिए अगर हम हमारे ही बीच से चुने जाने वाले प्रतिनिधि मंडल के चुनाव में ऐसे आरोप लगाएंगे तो हमारे नैनीताल के पूर्ण व्यापारिक अस्तित्व पर एक बहुत ही बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है।और साथ ही पर्यटन नगरी होने के कारण और भी घातक हो सकता है। इससे पर्यटन जो कि हम व्यापारी भाइयों के रोज़ी रोटी का साधन है उसमें भी हमारे प्रति पारदर्शिता को लेकर एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो सकता है। जो व्यापारी भाई अपने एक छोटे से पारिवारिक रूप में रहने वाले शहर में अपने ही द्वारा चुने जाने वाले व्यापारिक संगठन में पारदर्शिता नहीं रख सकते।वे अपने व्यापार में कितनी पारदर्शिता रखते होंगे । यह नैनीताल के लिए भी एक शर्मनाक बात है। इस बात की गम्भीरता को हम सभी व्यापारी भाइयों और बहनों को समझना चाहिए। पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुऐ नए सदस्यों की पंजीकरण सूची और साथ ही पंजीकरण हेतु सम्बंधित दस्तावेज़ो की निष्पक्ष जाँच एक या दो दिन में ज़िला स्तरीय प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा करायी जानी चाहिए । जाँच और सम्बंधित दस्तावेज़ो की पूर्ति के बाद ही फ़ाइनल मतदाता सूची जारी करनी चाहिए। पुनीत टंडन ने कहा कि अगर आज हमने अपने व्यापारिक संगठन की चुनाव द्वारा गठित प्रतिनिधित्व की सही प्रणाली का पूरी तरह अवलोकन नहीं किया तो हमारे नैनीताल में व्यापार के अस्तित्व की लड़ाई करने का हमारा यह व्यापार मंडल कुछ और ही मंडल बनके रह जाएगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 211

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 121

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories