बोट हाउस क्लब में हुईं व्यापार मंडल चुनाव समिति की बैठक
December 14, 2020
•
723 views
धर्म
उत्तराखंड: रविवार को बोट हाउस क्लब में व्यापार मंडल चुनाव संचालन समिति की जिला बैठक में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद कहा कि मतदाता सूची का प्रकाशन 14 की शाम को चार बजे तक किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपत्ति 15 दिसंबर की शाम छः बजे तक होगी। नामांकन 17 दिसंबर को सुबह 10 से दिन में 2 बजे तक श्रीराम सेवक सभा में मल्लीताल में होगा। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। तथा मतदान 20 दिसंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक होंगे। शाम पांच बजे से मतगणना के बाद उसी दिन परिणामों की घोषणा की जाएगी और विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी अमित साह, सदस्य बहादुर बिष्ट, अमित गुप्ता, डा. अखिलेश भट्ट, सैयद नदीम मून, गुरविंदर सिंह, गिरीश जोशी मौजूद थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!