कोविड-१९ को लेकर तैयारियां शुरू, रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की महत्वपूर्ण बैठक

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 28, 2022 420 views
कोविड-१९ को लेकर तैयारियां शुरू, रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने की महत्वपूर्ण बैठक धर्म
उत्तराखंड: हल्द्वानी : कोविड-19 को लेकर जनपद में तैयारियां शुरू कर दी है, इसी सिलसिले में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा काठगोदाम सर्किट हाउस में जनपद के स्वास्थ्य अधिकारिंयों व जिला प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। मंत्री श्री भटट ने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र बेतालघाट, ओखलकांडा से लेकर मैदानी क्षेत्रों में चिकित्सालयो में कोविड-19 के इंतजामात पूर्ण कर लिये गये हैं। उन्होंने कहा जनपद कोविड की परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार है। श्री भटट ने कहा कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय के साथ ही जनपद के समस्त चिकित्सालयों में कोविड-19 रोगियों हेतु चिकित्सकीय उपकरणो वेंटिलेटर,आईसीयू, आक्सीजन प्लांट,आइसोलेशन बैड, कोविड टैस्टिंग लैब,आक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर के साथ ही कोविड औषधि व स्टाफ का प्रशिक्षण भी पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा जनपद के जिन चिकित्सालयों में नर्सिंग स्टाफ व डाक्टरों के रिक्त पद है उन्हें जल्द ही भर दिया जायेगा। श्री भटट ने कहा विदेशों में कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसको लेकर देश के सभी राज्यों को हाई-अलर्ट में रहने के निर्देश दिये गये है ताकि कोविड-19 को आसानी से रोका जा सके। उन्होंने आमजनमानस से अपील की कि कोविड-19 की भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन का अनुपालन करने को कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी ने बताया कि दिसम्बर माह में 1234 लोगों की कोविड सैम्पलिंग जांच की गई जिसमें से 24 लोग कोविड पॉजेटिव आये। विगत सप्ताह में जनपद में कोई भी पॉजेटिव केस जनपद में नही आया। वर्तमान में एक्टिव केश जनपद में शून्य है। डा0 जोशी ने कहा सभी एएनएम व नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षित कर दिया गया है। डा0 जोशी ने बताया कि जनपद में राजकीय चिकित्सालयों में 943 बैड व सुशीला तिवारी चिकित्सालय में 694 बैड तथा प्राइवेट चिकित्सालयों में 980 बैड कोविड रोगियों हेतु तैयार किये गये है साथ ही राजकीय चिकित्सालयों में 43 आईसीयू बैड, मेडिकल कालेज में 103 तथा निजी चिकित्सालयों में 151 बैड कोविड रोगियों हेतु आरक्षित रखे गये हैं। जनपद में राजकीय चिकित्सालयों मे 43 वेटिंलेटर, सुशीला तिवारी चिकित्सालय में 138 तथा निजी चिकित्सालयों में 51 वेंटिलेटर वर्तमान में चालू हालत में हैं। उन्होंने कहा कि बी टाईप आक्सीजन सिलेन्डर 864, डी टाईप सिलेंडर 1549 तथा आक्सीजन कंसेंटेªटर 854 कोविड रोगियों हेतु तैयार कर लिये गये हैं। बैठक में डा0 जोशी ने बताया कि जनपद के सुशीला तिवारी अस्पताल में संक्रमित रोगियों के जीनोम सिक्वेंसिंग का कार्य चल रहा है। कोरोना जीनोम सीक्वेंसिंग एक तरह से किसी वायरस का बायोडाटा होता है। कोई वायरस कैसा है, किस तरह दिखता है, इसकी जानकारी जीनोम से मिलती है। इसी वायरस के विशाल समूह को जीनोम कहा जाता है। वायरस के बारे में जानने की विधि को जीनोम सीक्वेंसिंग कहते हैं। बैठक मे अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, रंजन बर्गली,नवीन भटट, किशोर जोशी, गोपाल रावत, मुकेश बेलवाल, प्रतिभा जोशी, भुवन जोशी, लक्ष्मण खाती, मोहन पाल के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, निदेशक स्वास्थ्य डा0 तारा आर्या,एसीएमओ डा0 रश्मि पंत,डा0 गौरव काण्डपाल,डा0 ऊषा जंगपांगी, डा0 हर्ष पाण्डे,डा0 दिनेश,डा0 बीके पुनेरा, के साथ ही जनपद के समस्त चिकित्सालयों के चिकित्सक उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 212

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 121

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories