टेंट हाउस अग्निकांड :मृतक परिवार को 04-04 लाख की आर्थिक सहायता
November 17, 2023
•
634 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी- 17 नवंबर 2023 -
विगत दिनों नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज 01 वार्ड नम्बर 11 में कुमाऊं टेंट हाउस में लगी भीषण आग में हादसे का शिकार हुए तीनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चार - चार लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।
दीपावली की रात को हल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से टेंट हाउस में कार्यरत तीन श्रमिकों की आग में झुलसने से मौत हो गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से दिए जाने की घोषणा की है। मृतकों में रोहित पुरी (25) निवासी मोहना गाँव नतौला धारी, कृष्णा कुमार (38) निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार(27) निवासी गांधीनगर मालधन है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!