सतपाल महाराज ने की समीक्षा बैठक,लोकनिर्माण विभाग जल्द करेगा सड़को की स्थिति के एप लांच

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 08, 2023 291 views
सतपाल महाराज ने की समीक्षा बैठक,लोकनिर्माण विभाग जल्द करेगा सड़को की स्थिति के एप लांच जनहित
उत्तराखंड: सर्किट हाउस काठगोदाम में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री महाराज ने कहा कि लोनिवि द्वारा जल्द ही पब्लिक के लिए सडक मार्गों की स्थित के लिए एप 15 मई तक लांच किया जायेगा। इस एप के माध्यम से आम जनमानस के साथ ही जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की सडक मार्ग के गड्ढों की फोटो अपलोड कर सकते है। इसके उपरान्त लोनिवि विभाग के अधिकारियों द्वारा एप के माध्यम से सम्बन्धित क्षेत्र के सडक मार्ग के लोकेशन से अधिकारी अवगत होने के उपरान्त सडक मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जायेगा। इसके पश्चात सम्बन्धित के द्वारा सडक गड्ढा मुक्त होने पर फोटो अपलोड किया जायेगा। इस एप के द्वारा जहां कार्यों में पादर्शिता आयेगी वही सूचनाओं का आपदा-प्रदान के द्वारा सडक मार्ग की स्थिति पता चलेगी तथा समाधान भी शीघ्र होगा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए कोताही होने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। • पर्यटन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि प्रदेश मे पर्यटन उत्सव मनाया जाए जिससे हमारी संस्कृति के साथ ही सहायता समूहांे द्वारा लोकल उत्पादों को बाजार मिल सकेगा। इस प्रकार के पर्यटन उत्सवों से जहां हमारी पर्यटन से आर्थिकी मजबूत होगी वही लोकल उत्पादों के द्वारा लोगों को रोजगार की अपार सम्भावनाये बढंेगी। उन्होने कहा साहसिक पर्यटन की गतिविधियों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष ध्यान दिया जाए, सुरक्षा के सभी नियमों का अनुपालन किया जाए ताकि दुर्घटनाआंे से बचा जा सके। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी होम स्टे का पर्यटन विभाग द्वारा पंजीकरण अनिवार्य है। होम स्टे स्वामी होम स्टे के दीवारों के सौन्दर्यीकरण हेतु कुमाऊंनी शैली के पारम्परिक कलाकृतियों के द्वारा होम स्टे को सुसज्जित कर सकते है। • उन्होंने कहा पंचायती राज को सशक्त करने के लिए कार्य किये जा रहे है केन्द्र सरकार द्वारा 242 लाख की धनराशि पंचायतों को सशक्त करने हेतु आवंटित की है। उन्होंने कहा पंचायतों को आपदा एवं भूकम्प के लिए गांव-गांव जाकर जनजागरूक अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा प्रदेश आपदा जोन 4 व 5 में आता है इसलिए हमें पंचायतों को और सशक्त करने की आवश्यकता है। • सिचाई विभाग समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों जिन स्थानों पर नदियों में मलबा आने से नदी का रूट प्रभावित होता है तथा इससे आपदा आने की सम्भावना होती है। इस हेतु अधिकारी इस प्रकार की समस्या हेतु रीवर चैनालाइजिंग के साथ ट्रेनिंग कार्यक्रम करें ताकि नदियों के द्वारा भविष्य आने वाली आपदा जैसी समस्याओं से समाधान होगा। समीक्षा के दौरान विधायक सरिता आर्या, रामसिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएम विनीत तोमर, महाप्रबन्धक एपी बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधीक्षण अभियंता सिचाई संजय शुक्ल, सिचाई आरपी सिह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, लघु सिंचाई जेडी सिंह, सहायक अभिंयता आरके पटेल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रश्मि पंत, जिला होम्योपैथिक अधिकारी मीरा हृयांकी, एडीएसटीओ कमल मेहरा के साथ ही विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 211

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 121

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories