हनुमान भक्त और श्रीरामसेवा दल ने उत्तराखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद पर जताई सख़्त नाराज़गी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 13, 2023 431 views
हनुमान भक्त और श्रीरामसेवा दल ने उत्तराखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद  पर जताई  सख़्त नाराज़गी सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में 'जय श्री राम सेवा दल' और 'हनुमान भक्त' संगठन के सदस्यों ने एक बैठक कर प्रदेश में हो रही लव जिहाद, लैंड जिहाद, मजार जिहाद और अन्य सनातन धर्म विरोधी गतिविधियों पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने जल्द जिलाधिकारी और एस.एस.पी.से मिलकर शहर में हो रही अनैतिक और अवैध गतिविधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही है। नैनीताल में मल्लीताल के एक निजी प्रतिष्ठान में मंगलवार दोपहर 'जय श्री राम सेवा दल' और 'हनुमान भक्त' संगठन की बैठक हुई। बैठक में, प्रदेश में लव जिहाद समेत लैंड जिहाद, मजार जिहाद आदि घटनाओं पर चिंता जताई गई। बैठक के अध्यक्ष मंनोज कुमार, महा सचिव अनिल ठाकुर, किशोर ढेला, भूपाल सिंह बिष्ट, कनक प्रभात, नितिन आदि ने अपने विचार रखे। सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया गया कि जुलाई से एक ग्रुप बनाकर शहर के मोहल्लों में जाकर सनातन धर्म के अनुयायियों को धर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें बच्चों को संस्कार देने से लेकर आपस में एकजुट होकर प्रेम और सद्भावना के साथ रहने और नशे से दूर खेल और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की बात समझाई जाएगी। इसके अलावा संगठन के सदस्य, व्यापार कर रहे सनातनियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। सदस्य, जिलाधिकारी और एस. एस.पी. को शहर सुधार के लिए एक ज्ञापन देकर शहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए उनके कर्तव्यों की तरफ ध्यान आकर्षित करेंगे। सदस्यों ने 18 जून को हाइकोर्ट के सफाई अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का मन बनाया है। बैठक में उपाध्यक्ष कुंदन तिलारा, कोषाध्यक्ष तरुण लूथरा, हरीश जोशी, अधिवक्ता नवीन जोशी 'कन्नू', विनोद सिंह, सौरभ ठाकुर, राज सिंघानिया, राघवेंद्र सिंह, अमित साह, राज कुमार, राजेश कुमार, आकाश सोनकर, मंनोज कुमार, प्रकाश चंद, नीरज भट्ट, सुनील बिष्ट, विक्की कुमार, रोहित कुमार, कुनाल बेदी, सोनू कुमार, दीपक सक्सेना, जतिन, आदित्य चंद्रवंशी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 64

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 69

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 70

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 55

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 93

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 187

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 222

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 218

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 273

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 253

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories