स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित की दूसरी पुण्यतिथि पर नैनीताल के पत्रकारों ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 29, 2023 448 views
स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित की दूसरी पुण्यतिथि पर नैनीताल के पत्रकारों ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित की द्वितीय पुण्यतिथि पर शनिवार को संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 300 से अधिक ग्रामीणों समेत स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिजियशन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ,आंख कान गला रोग विशेषज्ञ की ओर से, जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा शिविर में रक्तचाप व मधुमेह को जांच भी की गई। गौरतलब हो कि एनयूजेआई के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित का कोविड के दौरान निधन हो गया था। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में पदमपुरी की समाजसेविका राधिका भाटी, एनयूजेआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट और उपसचिव प्रदीप कुमार का विशेष योगदान रहा। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री मनोज चंद्र पांडे ने कहा की एनयूजेआई की नैनीताल नगर इकाई हमेशा से ही पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़कर भाग लेती रही है। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी ने स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित को याद करते हुए कहा कि कोविड ने हमारे पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. दीक्षित को हमसे दूर कर दिया था, जिनकी जाना संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कहा कि प्रशांत दीक्षित ने ही स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मुहिम शुरू की थी और उनकी मुहिम को संगठन आज भी आगे बढ़ा रहा है और हमेशा बढ़ाते रहेगा। वही नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी ने कहा कि प्रशांत दीक्षित का हमारे बीच न होना एक बहुत बड़ी क्षति है, उन्होंने समाज सेवा कि जो मुहिम शुरु की थी वह आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। वही उन्होंने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी समेत सभी चिकित्सक व एनयूजेआई के सभी पदाधिकारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार का भी इस शिविर में योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी और नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी ने किया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री मनोज पांडे, प्रदेश सचिव प्रवीण चोपड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव गोपाल जोशी, मंडलीय अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष नवीन जोशी, उपाध्यक्ष प्रवीण कपिल, सचिव यूसी सिजवाली, आशुतोष कोकिला, कोषाध्यक्ष शीतल तिवारी, नगर अध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी, महासचिव पंकज कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएम इमाम, उपाध्यक्ष तेज सिंह नेगी, महिला उपाध्यक्ष गुंजन मेहरा, सचिव संतोष बोरा, सुरेश कांडपाल, कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल, सीमा नाथ, नीरज जोशी, गुड्डू ठठोला मौजूद रहे। वही विद्यालय प्रधानाचार्य बलवंत सिंह मनराल, जिला पंचायत सदस्य सागर पांडे, ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, प्रधान दीपा बिष्ट, राजू बिष्ट, लाल सिंह, समाजसेविका डॉ. सरस्वती खेतवाल, डॉ.हिमांशु कांडपाल, डॉ. स्वाति, डॉ.संजय जनोटी, डॉ.आरिका सक्सेना, डॉ. ब्रजेश बिष्ट, डॉ.शशांक अधिकारी, डॉ.कल्पना पांडे, डॉ.बीएस सामंत,अमित कुमार गौतम, कनिका पंत, विनीता जोशी, हर्षिता पांडे, रंजना, रीता तिवारी व दीपा बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहें नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित की द्वितीय पुण्यतिथि पर धारी स्थित पदमपुरी में लगे स्वास्थ्य शिविर में गो धार्मिक संस्था के कॉर्डिनेटर के जिला पंचायत सदस्य सागर पांडे के सहयोग से क्षेत्र के छोटे बच्चों के लिए बेबी किट्स वितरित की। आपको बता दें गो धार्मिक संस्था हमेशा से ही बढ़चढ़कर कर प्रतिभाग करती आई और लगातार लोगो के हित के लिए बेहतरीन कार्य करती आ रही है उसी क्रम में शनिवार को पदमपुरी क्षेत्र के छोटे बच्चो के लिए 50 बेबी किट्स वितरित किए गए। इस दौरान धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी समेत संस्था के अन्य लोग मौजूद रहे ।
स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित की दूसरी पुण्यतिथि पर नैनीताल के पत्रकारों ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 211

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 121

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories