नैनीताल में पंजाबी महासभा ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
January 14, 2023
•
384 views
जनहित
उत्तराखंड: पंजाबी महासभा द्वारा सरोवर नगरी नैनीताल में इस वर्ष भी लोहड़ी का आयोजन किया गया । पंजाबी महासभा नैनीताल के तत्वाधान में लोहड़ी के पर्व पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन मल्लीताल के खड़ी बाजार में किया गया। पंजाबी महासभा के संयोजक सुमित खन्ना ने बताया कि इस वर्ष पंजाबी महासभा के बैनर तले लोहड़ी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मां नैना देवी व्यापार मंडल का उन्हें काफी सहयोग मिला है।लोहड़ी का त्योहार पिछले कई वर्षों से खड़ी बाजार मल्लीताल में आयोजित किया जा रहा है।इसी क्रम में इस वर्ष लोहड़ी के इस पावन त्यौहार को पंजाबी महासभा के तत्वाधान में रीति रिवाजों के साथ मनाया गया इस दौरान पंजाबी महासभा के अध्यक्ष विक्रम सयाल, संयोजक सुमित खन्ना, सेक्रेटरी पीके शर्मा, मां नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन तरुण कांडपाल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!