नैनीताल: पर्यटन सीजन से पहले टैक्सी वाहनों के संचालन के लिए एसओपी जारी, दो चरणों में होगा सत्यापन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 08, 2025 601 views
नैनीताल: पर्यटन सीजन से पहले टैक्सी  वाहनों के संचालन के लिए एसओपी जारी, दो चरणों में होगा सत्यापन सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल: पर्यटन सीजन से पहले टैक्सी और रेंटल वाहनों के संचालन के लिए एसओपी जारी, दो चरणों में होगा सत्यापन संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, वाहन चालकों को नो पार्किंग पर खड़ी गाड़ियों को लेकर चेतावनी नैनीताल, 08 अप्रैल 2025। पर्यटन नगरी नैनीताल में आगामी पर्यटन सीजन, वीकेंड, त्योहारों और सार्वजनिक अवकाश के दौरान यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा टैक्सी, मैक्सी, दोपहिया और चौपहिया किराये के वाहनों के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सभागार, नैनीताल में टैक्सी यूनियन और वाहन स्वामियों/चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी परमिटधारी वाहनों का सत्यापन और फिटनेस परीक्षण दो चरणों में किया जाएगा। सत्यापन कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं – • पहला चरण (3 जुलाई 2017 से पहले के परमिट): • दोपहिया वाहन: 9 से 11 अप्रैल 2025 • चौपहिया वाहन: 15 से 19 अप्रैल 2025 • दूसरा चरण (3 जुलाई 2017 के बाद के परमिट): • दोपहिया वाहन: 21 से 23 अप्रैल 2025 • चौपहिया वाहन: 24 से 29 अप्रैल 2025 संयुक्त मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि सभी वाहन स्वामी निर्धारित तिथियों पर अपने दस्तावेजों और वाहनों सहित उपस्थित हों। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि नगर में नो पार्किंग जोन, गलियों या सड़कों के किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार चालान से लेकर परमिट रद्द करने तक की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने धर्मशाला और मस्जिद के पास पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं, जहां वाहन पार्क करने की अनुमति है। बैठक में एआरटीओ हल्द्वानी विनोद गुंज्याल, ईओ नगर पालिका परिषद नैनीताल विनोद सिंह जीना, सीओ नैनीताल प्रमोद कुमार साह, थाना अध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों, यूनियनों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि नगर की व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 0

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 72

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories