चार्टन लॉज में भूस्खलन का खतरा बरकरार, स्थायी ट्रीटमेंट की ज़रूरत

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 01, 2025 646 views
चार्टन लॉज में भूस्खलन का खतरा बरकरार, स्थायी ट्रीटमेंट की ज़रूरत सामान्य
उत्तराखंड: भूस्खलन प्रभावित चार्टन लॉज का ट्रीटमेंट जल्द जरूरी, भूवैज्ञानिक ने जताई चिंता नैनीताल। नगर के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में सितंबर 2023 में हुए भूस्खलन के बाद से ही यह क्षेत्र संवेदनशील बना हुआ है। भूवैज्ञानिक बी.डी. पाटनी ने इस क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्य में हो रही देरी को खतरनाक बताते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द उपचार नहीं किया गया, तो आगामी बरसात में खतरा और बढ़ सकता है। भूस्खलन के बाद बदहाल हालात 23 सितंबर 2023 को नैनीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया था, जिससे नीचे स्थित दो अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से 22 मकानों को खाली कराकर उनमें ताले लगवा दिए थे। इसके बाद भूवैज्ञानिकों की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। राहत कार्य के तहत भूस्खलन रोकने के लिए जियो बैग की दीवार बनाई गई और ऊपरी हिस्से को पानी से बचाने के लिए तिरपाल डाली गई थी। स्थायी ट्रीटमेंट की जरूरत बाद में प्रशासन ने क्षेत्र में एक हजार से अधिक जियो बैग लगाकर विस्थापित लोगों को घरों में लौटने की अनुमति दी थी और टूटे मकानों को ध्वस्त किया गया था। हालांकि, अब तक क्षेत्र का स्थायी उपचार नहीं किया गया है। भूगर्भ वैज्ञानिक बी.डी. पाटनी के अनुसार, चार्टन लॉज कमजोर चट्टान पर बसा हुआ क्षेत्र है, इसलिए गहन सर्वेक्षण के बाद वहां जल्द से जल्द ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जाना चाहिए। प्रशासन ने की डीपीआर तैयार करने की पहल इस मामले में लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि जिला प्रशासन ने पहाड़ी के सर्वेक्षण के लिए आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (डीएमएमसी), उत्तराखंड से कंसलटेंट नियुक्त किया है। कंसलटेंट की ओर से क्षेत्र का सर्वेक्षण कर डीपीआर तैयार की जाएगी, जिसके बाद पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जा सकेगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 74

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 225

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 28

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 64

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 79

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 41

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 130

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 141

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 140

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories