नैनीताल:पर्यटक वाहन की टक्कर से राहगीर गंभीर रूप से घायल
January 07, 2025
•
574 views
सामान्य
उत्तराखंड: पर्यटक वाहन की टक्कर से राहगीर गंभीर रूप से घायल
नैनीताल। माल रोड पर एक पर्यटक वाहन ने सड़क किनारे खड़े राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मल्लीताल पॉलीटेक्निक निवासी सुरेश कुमार (53) बुरी तरह जख्मी हो गए।
सोमवार दोपहर तल्लीताल की ओर जाते वक्त, अना. मिका होटल के पास खड़े सुरेश को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद राहगीरों और पर्यटकों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पीएमएस डॉ. टीके टम्टा के अनुसार, सुरेश के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, और नाक से रक्तस्राव हो रहा है। तल्लीताल थाना प्रभारी रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि घटना की अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!