नैनीताल में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की मासिक बैठक आयोजित,सामाजिक संस्थाओं से मांगे सुझाव

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 07, 2024 470 views
नैनीताल में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की मासिक बैठक आयोजित,सामाजिक संस्थाओं से मांगे सुझाव सामान्य
उत्तराखंड: ### नैनीताल में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की मासिक बैठक आयोजित नैनीताल, 7 अगस्त 2024 (सूचना): जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नैनीताल कार्यालय सभागार में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में नशे को रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं से सुझाव मांगे गए। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि मैदानी इलाकों में नशे के खिलाफ अभियान और कई नशे में लिप्त लोगों के खिलाफ काफी कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब नैनीताल, भवाली, रामगढ़ समेत आस-पास के पर्वतीय नगरों में भी प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की आवश्यकता है। पुराने भवनों, खंडर, खाली पड़ी भूमि, आवासीय विद्यालयों आदि में नशा करने वाले युवाओं पर प्रभावी रूप से गश्त करते हुए कार्यवाही की जरूरत है। जिलाधिकारी वंदना ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को छात्रावास, मेट्रोपोल समेत अन्य इलाकों में चेकिंग अभियान चलाने और नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की बात कही। साथ ही खुफिया तंत्र द्वारा संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर निगरानी करने को कहा। उन्होंने पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी देने वालों को परेशान न करने का निर्देश दिया। एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र ने बताया कि नशा के खिलाफ या अन्य घटनाओं की सूचना देने के लिए नोडल अधिकारी के नंबर 9411110152 पर संपर्क किया जा सकता है, जो पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने आबकारी अधिकारियों को अवैध रूप से बेची जा रही शराब और शराब माफियाओं, आरोपियों के धर पकड़ करने और समय-समय पर दुकानों में छापेमारी करने के निर्देश दिए। ड्रग अधिकारी को मेडिकल स्टोर की जांच और अवैध रूप से मेडिकल या क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चलाने की बात कही। साथ ही मेडिकल स्टोर के संचालकों के साथ वर्कशॉप करने और उन्हें नारकोटिक दवाओं से संबंधित कानूनों और अन्य जानकारी देने को कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नशे के खिलाफ या अन्य संबंधित जानकारी के लिए चिकित्सालयों को ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल/एसओपी जारी करने को कहा। ड्रग अधिकारी, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम को आपसी समन्वय के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने को कहा। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से स्कूल, कॉलेज, निजी कॉलेज, विभागों में नशे के खिलाफ शपथ अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग को समन्वय करके शपथ अभियान में अधिक से अधिक लोगों, युवाओं को जोड़ने को कहा। जिलाधिकारी ने प्रोबेशन अधिकारी को आवासीय विद्यालयों की सूची बनाकर जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में हर माह चाइल्ड काउंसलर की विजिट करवाने और हेल्थ शिविर लगाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश पंत, सीएओ वी के यादव आदि मौजूद रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 61

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 214

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 126

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories