कोरोनावायरस के 28नए मामले,नैनीताल नम्बर वन
November 30, 2021
•
718 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखण्ड में आज कुल २८ संक्रमित मिलेहैं ।जिसमें नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा नौ मामले सामने आए हैं। रामनगर में बैलपड़ाव स्थित आईआरबी में तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा रामनगर में तैनात एक एलआईयू कर्मी भी कोरोना पाजिटव पाया गया है। आज राज्य में कोरोना के कुल 28 नए मामले सामने आए हैं।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 28 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले में 8 , नैनीताल में नौ, पौड़ी में 7,टिहरी व चंपावत में दो—दो कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा किसी अन्य जिले में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!