मॉल रोड पर अवैध तरीके से फड लगाने वालों के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई
May 21, 2022
•
560 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। मॉल रोड पर अवैध तरीके से व नियमों विरुद्ध फड़ लगाने वालों के खिलाफ नगर पालिका ने कार्रवाई की।
शनिवार को पालिका की टीम ने 6 के खिलाफ 6350 रुपये की चालानी कार्रवाई कर उनका सामान जब्त कर लिया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मॉल रोड पर बाहरी क्षेत्र से आ रहे लोगों के द्वारा बिना सत्यापन के अवैध रूप से दुकानें लगाई जा रही हैं। साथ ही मॉल रोड पर बिना स्वीकृति के साइकिल चलवाई जा रही हैं। जिससे यातायात बाधित होने के साथ ही राहगीरों को दिक्कतें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर
पालिका की टीम ने 6 साइकिल व अन्य सामान जब्त किए। इस दौरान प्रभारी टीएस सुनील खोलिया, टीआई हिमांशु चंद्रा,मोहन चिलवाल,दीपराज राजन जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!