हल्द्वानी-नैनीताल-भवाली: नगर निकाय चुनाव 2024 नामांकन प्रक्रिया जोरों पर

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 27, 2024 760 views
हल्द्वानी-नैनीताल-भवाली: नगर निकाय चुनाव 2024 नामांकन प्रक्रिया जोरों पर जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी-नैनीताल-भवाली: नगर निकाय चुनाव 2024 नामांकन प्रक्रिया जोरों पर नगर निकाय चुनाव 2024 के तहत हल्द्वानी, नैनीताल और भवाली में नामांकन प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिले को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नैनीताल: नगर पालिका परिषद नैनीताल में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया की रिपोर्ट के अनुसार, 27 दिसंबर 2024 तक अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवारों ने 3 फॉर्म दाखिल किए हैं। सदस्य पद के लिए 48 उम्मीदवारों ने कुल 60 नामांकन पत्र भरे हैं। नगर निर्वाचन अधिकारी करुणा अग्रवाल ने बताया कि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और सभी नामांकन पत्र निर्धारित समय पर स्वीकार किए जा रहे हैं। भवाली: भवाली नगर पालिका में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत उत्साहजनक रही। शुक्रवार को कुल 47 नामांकन पत्र बिके, जिनमें 7 अध्यक्ष पद के लिए और 40 सभासद पद के लिए फॉर्म खरीदे गए। एसडीएम बी.सी. पंत ने पॉलिका बैंकट हॉल में नामांकन प्रक्रिया का नेतृत्व किया। उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए समर्थकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुंचकर फॉर्म भरे। हल्द्वानी में मेयर पद के लिए अब तक 18 नामांकन पत्र बिके हैं, जिनमें से 1 उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। सभासद पद के लिए कुल 266 नामांकन पत्र बिके, जो चुनावी माहौल में भारी दिलचस्पी को दर्शाते हैं। हल्द्वानी में नामांकन प्रक्रिया को लेकर नगर निगम कार्यालय में खासी चहल-पहल देखी जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी विवरण नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिए गए हैं। रामनगर समेत अन्य नगर पालिकाओं में भी चुनावी गतिविधियों में तेजी है। तहसील मुख्यालय रामनगर में अध्यक्ष पद हेतु 3 और सदस्य पद हेतु 5 उम्मीदवारों ने कुल 8 नाम निर्देशन पत्र लिए। हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नगर निकाय चुनाव 2024 के लिए नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी समेत पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुके हैं।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 211

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 121

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories