माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की पहली कोर कमेटी बैठक सम्पन्न, 8 लाख का होगा सामूहिक बीमा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 16, 2024 382 views
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की पहली कोर कमेटी बैठक सम्पन्न,  8 लाख का होगा सामूहिक बीमा जनहित
उत्तराखंड: माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के पंजीकृत तथा सोसाइटी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद पहली कोर कमेटी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन की अध्यक्षता में बोट हाउस क्लब नैनीताल में संपन्न हुई। मुख्य पारित प्रस्ताव निम्न प्रकार से रहे: 1. संयोजक पुनीत टंडन द्वारा माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत तथा नैनीताल के प्रथम रजिस्टर्ड व्यापारी संगठन बनने पर बधाई प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। नैनीताल के सभी व्यापारियों को भी संगठन द्वारा विशेष बधाई दी गई। 2. कोर कमेटी ने सभी व्यापारी सदस्यों के लिए Rs. 8,00,000.00 (रुपये आठ लाख मात्र) का समूह जीवन बीमा सुनिश्चित किया। इस बीमा के लिए फिलहाल किसी भी व्यापारी सदस्य से कोई वार्षिक शुल्क या प्रीमियम नहीं लिया जाएगा और व्यापार मंडल इसे अपने कोष से निर्वाह करने का प्रयास करेगा। 3. व्यापार मंडल की आर्थिक मजबूती के लिए सदस्यता शुल्क मई 2024 से नियमित रूप से लिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह तय हुआ कि साधारण सदस्यता शुल्क प्रति माह रुपये 100.00 रहेगा। कोर कमेटी सदस्यों द्वारा आर्थिक योगदान स्वेच्छानुसार किया जाएगा। 4. वित्त वर्ष 23-24 का लेखा-जोखा, आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत और सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोर कमेटी में कुछ नए नामों को जोड़ने पर भी चर्चा हुई। 5. कोर कमेटी द्वारा वर्तमान प्रबंध समिति के प्रति संपूर्ण विश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। 6. दो कोर कमेटी सदस्यों, श्री देव प्रिय कंसल और पवन टंडन, के इस्तीफे संयोजक और कोर कमेटी द्वारा खारिज किए जाने पर उन्होंने अपने इस्तीफे वापस ले लिए। 7. व्यापार मंडल के सदस्यता अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभी योग्य व्यापारियों को सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित करने और व्यापारिक प्रतिष्ठा के उत्थान के लिए एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में नैनीताल की व्यापारिक समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। व्यापार मंडल प्रशासन, शासन, और केंद्र सरकार के सम्मुख इन मुद्दों को रखने का प्रयास करेगा। संयोजक पुनीत टंडन ने हर माह कोर कमेटी की एक बैठक अनिवार्य रूप से किए जाने का सुझाव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह बैठक प्रति माह दूसरे सप्ताह के बुधवार को होगी। मीटिंग के दौरान श्री श्याम टंडन, जुनैद, विश्वदीप टंडन, आशीष, देव कंसल, पवन, गिरीश कांडपाल, सुमित खन्ना, अमरप्रीत सिंह ओबरॉय उर्फ़ नोनू, तरुण कांडपाल, विकास जयसवाल, शिव शंकर के साथ माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल संयोजक तथा संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन सम्मिलित रहे
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की पहली कोर कमेटी बैठक सम्पन्न,  8 लाख का होगा सामूहिक बीमा body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 72

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 219

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 79

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 126

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories