बनभूलपुरा में अवैध दवा बिक्री पर कुमाऊँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर सील

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 17, 2025 507 views
बनभूलपुरा में अवैध दवा बिक्री पर कुमाऊँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर सील सामान्य
उत्तराखंड: बनभूलपुरा में अवैध दवा बिक्री पर कुमाऊँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर सील हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कुमाऊँ पुलिस और औषधि नियंत्रक विभाग ने बुधवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध दवा बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। आईजी कुमाऊँ मंडल और स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर औषधि नियंत्रक विभाग, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र और अन्य विभागों की टीम ने 17 सितंबर को क्षेत्र के पाँच मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं पाई गईं और उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं केजीएन मेडिकल स्टोर में ट्रामाडोल के 947 कैप्सूल बिना वैध दस्तावेज के बरामद किए गए। स्टोर स्वामी मोहम्मद आसिम कोई खरीद-बिक्री से संबंधित बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। औषधि नियंत्रक विभाग ने फर्म का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। संयुक्त टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, नीरज कुमार, अर्चना उप्पल गहतोडी, शुभम कोटनाला, निधि शर्मा, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, SOTF के उपनिरीक्षक पूरन मर्तोलियो, हेड कांस्टेबल मुजफ्फर अली, पंकज कंडारी और थाना बनभूलपुरा के उपनिरीक्षक मनोज यादव व कांस्टेबल दिलशाद शामिल रहे। कुमाऊँ पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार और अवैध दवा बिक्री को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 214

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 126

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories