हल्द्वानी:कुमाऊँ आयुक्त का जनता दरबार,विधायक भी पहुंचे

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 14, 2023 459 views
हल्द्वानी:कुमाऊँ आयुक्त का जनता दरबार,विधायक भी पहुंचे पर्यटन
उत्तराखंड: हल्द्वानी मण्लायुक्त श्री दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शिकायतकर्ता एवं अधिकारियों के साथ रूबरू होकर लम्बित जनसमस्याओं का समाधान किया। विगत जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं के द्वारा लम्बित शिकायतों को आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। जनसमस्याओं में शिकायतकर्ता गीता नेगी निवासी कमलुवागांजा ने बताया कि 900 वर्ग फीट प्लाट उन्होंने दीपक बोरा पुत्र हीरा सिंह बोरा निवासी कमुलवागांजा से क्रय किया था। श्रीमती नेगी ने आयुक्त को बताया कि 7 लाख 80 हजार धनराशि का भुगतान उन्होंने बैंक व कैश के रूप में दीपक बोरा को दी थी। दीपक बोरा द्वारा प्लाट का रजिस्ट्रेशन दो वर्षो से नही की गई है ना ही धनराशि वापस की गई। आयुक्त ने जनता दरबार में भू-एजेन्ट दीपक बोरा एवं गीता नेगी का संवाद कर दीपक बोरा द्वारा कबूल किया कि उन्होंने 7 लाख 80 हजार की धनराशि प्राप्त की है। आयुक्त श्री रावत ने दीपक बोरा को हिदायत दी कि एक सप्ताह के भीतर सम्पूर्ण धनराशि गीता नेगी को वापस की जाए अन्यथा आपके खिलाफ फ्रॉड-लैंड एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही के साथ ही एफआईआर दर्ज की जायेगी। कमला पंत मधुवन कॉलोनी गोविन्द गढवाल ने आवासीय भवन के निकट 11 केवी विद्युत लाईन के शिफटिंग कराने का अनुरोध किया। मौके पर अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि अवर अभियंता द्वारा स्थलीय निरीक्षण के पश्चात उक्त कार्य सम्पादन हेतु 1 लाख 21 हजार का आंकलन किया गया। श्रीमती कमला पंत द्वारा उक्त धनराशि कार्यालय में जमा करने के पश्चात विद्युत विभाग द्वारा कार्य सम्पादित किया जायेगा। जाहिद हुसैन निवासी पाकीजा कॉलोनी काशीपुर का प्लाट जसपुर खुर्द पाकिजा कालोनी में लिया था कब्जा नही मिलने के कारण मकान का निर्माण नही हो पाया। आयुक्त द्वारा जाहिद हुसैन को खाली प्लाट व अर्द्वनिर्मित मकान पर कब्जा दिया गया। जिस पर जाहिद हुसैन द्वारा आयुक्त का धन्यवाद किया गया। हल्द्वानी जनता दरबार में आयुक्त ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यां की समीक्षा की गई। जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य लम्बित होने पर उन्होंने कडी नाराजगी व्यक्त की। उन्हांने कालाढूगी विधान सभा के अन्तर्गत होने वाले जलजीवन मिशन में अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि अभिलेख जीएम एवं अधीक्षण अभिंयता स्तर पर लम्बित है। आयुक्त ने कहा कि जनपद में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों मे कोताही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों को समयावधि में पूर्ण करें।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 72

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories