कुमाऊं आयुक्त ने किया हल्द्वानी में सड़कों का निरीक्षण, सड़क गड्ढामुक्त करने के सख़्त निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 18, 2024 492 views
कुमाऊं आयुक्त ने किया हल्द्वानी में सड़कों  का निरीक्षण, सड़क गड्ढामुक्त करने के सख़्त निर्देश सामान्य
उत्तराखंड: कुमाऊं आयुक्त ने किया हल्द्वानी में सड़कों और फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण सड़क गड्ढामुक्त करने के सख्त निर्देश हल्द्वानी, 18 दिसंबर :: कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने बुधवार को हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों और फायर हाइड्रेंट की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों के गड्ढों और अधूरी सड़कों को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। आयुक्त ने सबसे पहले डहरिया स्थित सत्यलोक कॉलोनी का दौरा किया, जहां सड़क पर गड्ढे पाए गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़कों और मोड़ों पर गड्ढे पाए गए। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को उन्होंने जल्द मरम्मत का काम पूरा कराने का आदेश दिया। सड़कों की मरम्मत पर दिया जोर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जल संस्थान और जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की तत्काल मरम्मत होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने पेयजल कनेक्शन के लिए सड़क तोड़ने पर शुल्क वसूलने की बात कही ताकि मरम्मत की लागत पूरी हो सके। ग्रामीण निर्माण विभाग पर नाराजगी गल्ला मंडी के पास 4.80 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क अधूरी पाई गई। आयुक्त ने इसे राजस्व हानि बताते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। फायर हाइड्रेंट में कमी पर जताई नाराजगी आयुक्त ने नया बाजार में अग्निकांड स्थल का निरीक्षण किया। वहां फायर हाइड्रेंट की जांच के दौरान पाया गया कि पानी का प्रेशर पर्याप्त नहीं था। इस पर उन्होंने जल संस्थान और अग्निशमन विभाग को हाइड्रेंट की तकनीकी कमियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने और गर्मी से पहले सभी हाइड्रेंट की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हाइड्रेंट सक्रिय करने के लिए बजट दिया जाएगा। अधिकारियों को जवाबदेह बनाने के निर्देश आयुक्त ने कहा कि शहर की सड़कों और अग्निशमन सुविधाओं में सुधार के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मंडी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनिल कपूर डब्बू, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, जल संस्थान ईई रवि शंकर लोशाली और लोनिवि ईई अशोक चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 211

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 121

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories