भवाली सेंटोरियम से रातीघाट तक बनेगा बायपास, कैंची धाम में मिलेगी जाम से मुक्ति
November 14, 2023
•
433 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम का सफर जल्द आसान होने वाला है। बताया जा रहा है कि यहां करीब 2 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा, जिससे लोगों को जाम के झाम से झुटकारा मिल सकेगा। इतना ही नहीं यहां 325 मीटर लंबी सुरंग बनाने का भी प्रस्ताव है। लोक निर्माण विभाग ने इन दोनों निर्माण कार्यों के लिए केंद्र को रिपोर्ट भेज दी है। अब केंद्र के आदेश के बाद ही डीपीआर तैयार की जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचने के लिए होने वाले जाम को देखते हुए यहां बाईपास के बनने की बात कही थी, जिस पर कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत यहां भवाली सेनेटोरियम से बाईपास शुरू होगा। यह बाईपास 2 किलोमीटर बाद फिर रातीघाट में पुरानी सड़क से मिलेगा। इससे कैंची धाम मंदिर बाईपास हो जाएगा। इस मार्ग से सिर्फ कैंची धाम जाने वाले यात्रियों का आवागमन होगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!