जमरानी बांध निर्माण कम्पनी का घेराव — स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग पर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 01, 2025 269 views
जमरानी बांध निर्माण कम्पनी का घेराव — स्थानीय युवाओं को रोजगार  की मांग पर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी/जमरानी जमरानी क्षेत्र में आज स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तथा प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में जमरानी बांध निर्माण कम्पनी के कार्यालय का उग्र घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय लोगों की अनदेखी पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की और कम्पनी प्रबंधन को लगभग तीन घंटे तक कार्यालय में ही बंधक बनाए रखा। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि परियोजना में बाहरी कर्मचारियों, वाहनों और एजेंटों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि आसपास के ग्रामीणों को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि— • स्थानीय युवाओं को 100 प्रतिशत रोजगार दिया जाए, • स्थानीय क्षेत्र के वाहनों को काम में लगाया जाए, • छोटे–छोटे कार्य ग्रामीणों को सीधे सौंपे जाएं, • बिना किसी सिफारिश के काम मिले, • दलाली प्रथा पूरी तरह बंद हो, • खनन माफियाओं के दबाव में काम करना बंद किया जाए। तीव्र विरोध के बाद कम्पनी प्रबंधन ने दो दिनों के भीतर सभी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जमरानी बांध निर्माण कम्पनी का घेराव — स्थानीय युवाओं को रोजगार  की मांग पर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन body image 2
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र होगा। राज्य आंदोलनकारी केदार पलड़िया और राकी बजवासी ने कहा कि स्थानीय लोगों के हक़ की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश पलड़िया, अमिया डहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन पांडे, मिदुल शाह, प्रकाश आय, प्रधान डहरा मनोज चनौतिया, संजय पलड़िया, ललित भट्ट, मोहित महरा, हिमांशु महरा, सरपंच रोशिल खष्टी, दत्त पाण्डेय, सुमित महरा, मनीष दुमका, उमेश पांडे, पुरन पलड़िया, भैरव दत्त पलड़िया, कमलेश पलड़िया, सुमित रावत, छात्र नेता विकास पांडे, भुवन चंद्र पलड़िया, राजकुमार पाण्डेय, अजय महरा, पवन महरा, मयंक महरा, कमलेश पलड़िया, कमल पांडे, गणेश दत्त भट्ट, राजू पांडे, ललित मोहन, बबलू महरा, भगवान महरा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यह लड़ाई अपने अधिकार और स्थानीय युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए जारी रहेगी।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 61

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 212

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 124

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories